फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 11 lakh saplings will be planted in 9 sectors, Guinness Book team came to Indore to see the record.

Indore: रेवती रेंज पर नौ सेक्टरों में लगेंगे 11 लाख पौधे, रिकॉर्ड करने इंदौर आई गिनीज बुक की टीम

Thu, 11 Jul 2024 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 11 Jul 2024 07:41 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि इसे एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा, इसलिए डीजे भी लगाया जाएगा। वहां देशभक्ति के गीत बजेंगे। टेकरी तक पौधे लगाने के लिए अस्थाई सड़क भी बनाई गई है।

विज्ञापन
Indore: 11 lakh saplings will be planted in 9 sectors, Guinness Book team came to Indore to see the record.
रेवती रेंज पर पौधारोपण की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 14 जुलाई को 11 लाख पौधे लगाने के विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। रेवती रेंज पर नौ सेक्टरों में इन पौधों को शहर के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठन लगाएंगे। इस विश्व रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इंदौर आ चुकी है। सात सदस्यीय टीम ने बीएसएफ की सांवेर रोड स्थित रेवती रेंज पर हो रहे कार्यों को भी देखा। सुबह छह से शाम को छह बजे तक यहां पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विश्व के देश जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित है। इसे रोकने के लिए पौधारोपण एक महत्वपूर्ण अंग है। इंदौरवासी 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


कई कंपनियों ने हमसे इसके लिए संपर्क किया है। जनभागीदारी के साथ इंदौर 11 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनेगा। इस आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि इसे एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा, इसलिए डीजे भी लगाया जाएगा। वहां देशभक्ति के गीत बजेंगे। रेवती रेंज की पहाड़ी तक पौधे लगाने के लिए अस्थाई सड़क भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि बुधवार को 85 समाजों के प्रतिनिधियों को वहां बुलाया गया था। उन्हें वह स्थान बता दिए गए, जहां वे समाज के लोगों के साथ पौधे लगाएंगे। 14 जुलाई को 11 लाख पौधे रेवती रेंज पर लगेंगे, जबकि चार लाख पौधे नगर निगम शहर के उद्यानों में लगाएगा। दो लाख पौधे इंदौर विकास प्राधिकरण भी लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed