{"_id":"63ce64829571ea2dce5fe6d9","slug":"india-new-zealand-match-traffic-plan-indore-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"India New zealand Match से इंदौर में बंद रहेंगे ये रास्ते, जानें कहां पर मिलेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India New zealand Match से इंदौर में बंद रहेंगे ये रास्ते, जानें कहां पर मिलेगा जाम
Mon, 23 Jan 2023 04:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:33 PM IST
सार
24 जनवरी मंगलवार को इंडिया न्यूजीलैंड मैच की वजह से शहर में कई जगह पर ट्रैफिक डायवर्ट होगा। जानें कि कौन से रास्तों से जाना उचित रहेगा और कौन से रास्तों पर मिल सकता है जाम...
विज्ञापन
जानें कहां पर मिलेगा जाम और कहां पर रहेगा रास्ता आसान
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन रास्तों से स्टेडियम तक पहुंचें
1. जंजीरवाला चौराहे से हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों की एंट्री होगी। इसके साथ लैंटर्न चौराहे की ओर से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम की तरफ आ सकते हैं।
2. बिना पास के कोई भी गाड़ी स्टेडियम की ओर नहीं आ सकेगी। पार्किंग पास वाली गाडिय़ों की एंट्री विवेकानंद स्कूल और बॉस्केटबाल कॉम्प्लेक्स में घंटाघर की ओर से होगी।
3. स्टेडियम के अंदर, बाहर, आईटीसी, अभय प्रशाल में पार्किंग पास वाली गाडिय़ों की एंट्री लैंटर्न चौराहे/यशवंत क्लब रोड की ओर से होगी। जिन गाडिय़ों के पास नहीं हैं उनकी पार्किंग व्यवस्था बाल विनय मंदिर स्कूल, जीएसआईटीएस व पंचम की फेल में है।
विज्ञापन
यह रास्ते पूरी तरह से बंद
1. इंडस्ट्री हाउस से जंजीरवाला चौराहे की तरफ आने वाला रास्ता सुबह 10 बजे से पूरी तरह से बंद रहेगा। लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे की ओर का रास्ता ओर हुकुमचंद घंटाघर से जंजीरवाला चौराहे आने वाला रास्ता सुबह 10 बजे से मैच खत्म होने तक पासधारी गाडिय़ों और इमरजेंसी गाडिय़ों को छोड़कर सभी गाडिय़ों के लिए बंद रहेगा।
2. एमजी रोड और रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज, राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग गाडिय़ों की एंट्री पूरी तरह वर्जित रहेगी। गीताभवन की ओर से सीधे हुकुमचंद घंटाघर की ओर आना प्रतिबंधित रहेगा। मधुमिलन की ओर से रीगल होकर आ सकते हैं।
ट्रैफिक इस तरह डायवर्ट होगा
1. सिटी बस और पासधारी गाडिय़ों को छोड़कर सभी सवारी गाडिय़ां रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट होंगी। केवल वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों की स्थित में मैजिक-ऑटो की एंट्री रहेगी।
2. गीताभवन चौराहे से घंटाघर जाने वाला ट्रैफिक ढक्कनवाला कुआं होकर श्रीमाया मधुमिलन चौराहे के लिए जा सकते हैं। रीगल चौराहे से एमजी रोड, हाईकोर्ट, पलासिया की ओर जाना वाला ट्रैफिक मधुमिलन के लिए जा सकता है। इस रास्ते में केवल सिटी बसें एवं इमरजेंसी गाडिय़ां जा सकती हैं।
3. विजय नगर से आने वाले ट्रैफिक जो इंडस्ट्री हाउस से राजकुमार ब्रिज होकर मरीमाता जाना चाहते वे एलआईजी चौराहे से पाटनीपुरा चौराहा, परदेशीपुरा, सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता जा सकते हैं।
4. रीगल से जो पलासिया जाना चाहता हैं, वे रीगल से व्हाइट चर्च से एबी रोड का उपयोग कर सकते हैं। मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहे से घंटाघर और इंडस्ट्री हाउस चौराहे की ओर जाना चाहते हंै वे पाटनीपुरा से एलआईजी चौराहे से एबी रोड का उपयोग कर सकते हैं।
5. शैल्बी अस्पताल से जंजीरवाला चौराहा होकर लैंटर्न चौराहे जाने वाला ट्रैफिक बाफना बंगले के सामने से न्यू पलासिया रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. पूरी व्यवस्था सुबह 10 बजे से शुरू होकर मैच खत्म होने तक रहेगी।
पुलिस का जनता से अनुरोध
सुबह 11 बजे से मैच खत्म होने तक पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल चौराहे वाला रास्ता, मालवा मिल से लेंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट वाला रास्ता, गीता भवन से घंटाघर जाने वाला रास्ता, मालवा मिल से जंजीरवाला जाने वाले रास्ते से बचें।
पार्किंग व्यवस्था इन जगहों पर होगी
यशवंत क्लब पार्किंग (सिर्फ पास वाली गाडिय़ां), अभय प्रशाल एवं आईटीसी पार्किंग (सिर्फ पास वाली गाडिय़ां), बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स पार्किंग (सिर्फ पास वाली गाडिय़ां), विवेकानंद स्कूल पार्किंग (सिर्फ पास वाली गाडिय़ां), बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किंग (सभी के लिए), जीएसआईटीएस कैंपस पार्किंग (सभी के लिए), पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किंग (सभी के लिए)