फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In the India-Australia Test match played in Indore, questions are being raised on the wicket pitch

Indore News: इंदौर में खेले गए भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में धड़ाधड़ गिरे विकेट, पिच पर उठ रहे सवाल

Wed, 01 Mar 2023 01:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Mar 2023 01:00 PM IST
सार

तीसरे टेस्ट मैच के लिए भी इंदौर में पहले लाल मिट्टी का पिच तैयार किया गया था। इसके लिए मिट्टी भी महाराष्ट्र से मंगाई गई थी। बाद में टीम प्रबंधन की मंशा के अनुसार काली मिट्टी का पिच तैयार किया गया और उसे ढ़ककर छुपाया जा रहा था।

विज्ञापन
In the India-Australia Test match played in Indore, questions are being raised on the wicket pitch
टेस्ट मैच के लिए तैयार पिच पर जल्दी गिर गए विकेट - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत और आस्ट्रेलिया केे बीच इंदौर में खेले जा रहे हैं तीसरे टेस्ट मैच में बुधवार को भारतीय टीम के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पाॅवेलियन लौट गए। मैच के शुरुआती एक घंटे में ही आधी भारतीय टीम ‘तुम चलों हम चल आए’ की तर्ज पर पाॅवेलियन लौट गई। 45 रन के कुल स्कोर पर पांच विकेट टीम गंवा चुकी थी और विराट कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए । वे भी जल्दी आउट हो गए। होलकर स्टेडियम में धड़ाधड़े गिरे विकेट के लिए पिच को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। गेंद पिच पर जब टप्पा खा रही थी तो उसके साथ धूल भी उड़ रही थी। इस बारे में एमपीसीए के पदाधिकारी बात करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

काली मिट्टी का पिच बनवाया था मैच के लिए

होलकर स्टेडियम में पहले लाल मिट्टी का पिच तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार किया गया था। इस तरह के पिच पर गेंदबाज और बल्लेबाज को समान मदद मिलती है। दिल्ली और नागपुर में हुए पहले व दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्पिनरों के लिए वहां के पिच मददगार साबित हुए थे। टीम प्रबंधन चाहता था कि तीसरे टेस्ट मैच केे लिए भी इंदौर में इस तरह का ही पिच बने। यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए जरूरी है,क्योकि इसे जीतने के बाद भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में जगह पक्की हो जाएगी।

विज्ञापन

छुपाया जा रहा था पिच

तीसरे टेस्ट मैच के लिए भी इंदौर में पहले लाल मिट्टी का पिच तैयार किया गया था। इसके लिए मिट्टी भी महाराष्ट्र से मंगाई गई थी। बाद में टीम प्रबंधन की मंशा के अनुसार काली मिट्टी का पिच तैयार किया गया और उसे ढ़ककर छुपाया जा रहा था। मैच शुरू होने के एक दिन पहले तक पिच को ढक्क कर रखा गया था इसके बाद से ही तीसरे वनडे के लिए तैयार हुए पिच सुर्खियों में आ गया था। अब देखना होगा कि भारतीय स्पीनरों के लिए पिच कितना मददगार साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed