फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In the basement of Indore's cancer hospital, a solution was found for the problem of water logging for 20 year

Indore: इंदौर के कैंसर अस्पताल के तलघर में 20 साल से जलजमाव की समस्या को खोजा इलाज, कुएं से रिस रहा था पानी

Tue, 29 Aug 2023 07:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Aug 2023 07:28 PM IST
सार

अफसरों ने कुएं और बिल्डिंग के बीच एक दीवार बनाने का काम शुरू किया है, जो कुएं से तलघर तक आने वाले पानी को रोकेगी। इसके अलावा इमारत के पास ही जल निकासी लाइन बिछाई गई है। इससे भी पानी तलघर में आता था।

विज्ञापन
In the basement of Indore's cancer hospital, a solution was found for the problem of water logging for 20 year
कैंसर अस्पताल के तलघर में की वाटर प्रूफिंग। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर। शहर के एकमात्र सरकारी कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग में बीते 20 सालों से जलजमाव की समस्या कायम थी। अफसर समझ नहीं पाते थे कि आखिर तलघर में बारिश के दिनों में दो तीन फुट पानी कैसे भर जाता है। इससे बिल्डिंग के कमजोर होने का खतरा भी बढ़ गया था और नींव भी कमजोर हो रही थी। इसके बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने इंदौर विकास प्राधिकरण से संपर्क कर काम करने को कहा था।

विज्ञापन

 

आईडीए अफसरों ने जलजमाव की वजह खोजी और बिल्डिंग के समय की प्लानिंग देखी। पुराने कर्मचारियों से बिल्डिंग के बारे में पूछा। तब पता चला कि परिसर में एक कुआं है, जिसे ढंक दिया गया और उस पर शौचालय बनाया गया है। यह करीब 40 साल पुराना है और भीतर से उसकी दीवारें भी कमजोर हो चुकी हैं। बारिश के दिनों में कुआं भर जाता है और उसका पानी रिस कर तलघर में आता है, लेकिन कुएं के बारे में किसी को पता नहीं था।

विज्ञापन

 

अफसरों ने कुएं और बिल्डिंग के बीच एक दीवार बनाने का काम शुरू किया है, जो कुएं से तलघर तक आने वाले पानी को रोकेगी। इसके अलावा इमारत के पास ही जल निकासी लाइन बिछाई गई है। इससे भी पानी तलघर में आता था। अफसरों ने नगर निगम से कहा है कि बिल्डिंग से करीब 20 मीटर दूर इस लाइन को शिफ्ट किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब नहीं होगा जलजमाव
कैंसर अस्पताल के तलघर की हालत हमने देखी थी। उसमें दो-तीन फीट पानी भरा था। हमने कुएं से पानी आने की समस्या दूर कर दी। इसके बाद वाटर प्रूफिंग तीन स्तर पर की है। अब तलघर के कक्षों का उपयोग हो सकेगा। पानी भरने की समस्या 20 सालों से बनी हुई थी। करीब छह हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में तल मंजिल का कायाकल्प आईडीए कर रहा है। इस पर 85 लाख रुपये की लागत आई है।

-डीपी अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आईडीए



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed