फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In Indore, the Patwaris took out the Tricolor Yatra, some became Gandhi and some became free.

Indore: इंदौर में पटवारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा कोई गांधी बना तो कोई आजाद

Wed, 06 Sep 2023 04:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Sep 2023 04:41 PM IST
सार

पटवारी अपनी मांगों को लेकर हर तरफ से दबाव बना रहे है। वे सरकारी ग्रुपों से लेफ्ट हो चुके है। सप्ताह भर से हड़ताल पर जाने की वजह से नामान्तरण, जाति प्रमाण पत्र बनाने जैसे काम प्रभावित हो रहे है। 

विज्ञापन
In Indore, the Patwaris took out the Tricolor Yatra, some became Gandhi and some became free.
पटवारियों ने किया इंदौर में आंदोलन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में बुधवार को पटवारियों ने सरकार को अनूठे अंदाज चेतावानी दी। कोई महात्मा गांधी के भेष में आया था, तो कोई मूंछों पर ताव देकर चन्द्रशेखर आजाद बनकर रैली में शामिल हुआ। रैली लालबाग से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली।

विज्ञापन

पटवारी संघ द्वारा लगातर अनूठे प्रदर्शन किए जा रहे है। बुधवार को लालबाग से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों पटवारी हाथो में तिंरगा लिए निकले, इसमें आजाद,गांधी बने सुंदरलाल और लोकेश पटवारी ने दोनो महापुरुषों की विचारधारा से सरकार को चेताया। आंदोलनरत पटवारियों ने कहा कि 25 साल पुरानी मांगे ही सरकार पूरी नहीं कर रही है। हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। इस बार हम हमारी मांगे सरकार को मानना पड़ेगी।

विज्ञापन

हमें ग्रेड पे और प्रमोशन का लाभ नहीं दिया जाता है। पहले हम सरकार से मिले थे तो पटवारी पंचायत बुलाने का ऐलान किया, लेकिन आज तक पंचायत नहीं बुलाई गई। सरकार हमारी मांग पूरी करने से क्यों पीछे हट रही है। पटवारियों के प्रमोशन भी सरकर ने रोक रखे है। सरकार ने यदि हमारी मांग पूरी नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुपों से लेफ्ट हो चुके है पटवारी

पटवारी अपनी मांगों को लेकर हर तरफ से दबाव बना रहे है। वे सरकारी ग्रुपों से लेफ्ट हो चुके है। सरकारी कामकाजों को नहीं कर रहे है। बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे है। सप्ताह भर से हड़ताल पर जाने की वजह से नामान्तरण, जाति प्रमाण पत्र बनाने जैसे काम प्रभावित हो रहे है। इंदौर कार्यालय में पटवारियों के हड़ताल पर जाने के कारण सैकड़ों फाइलें लंबित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed