Indore: इंदौर में पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी पति ने, गृह क्लेश थी वजह
छत्रीपुरा क्षेत्र में रहने वाले अनिल मंजे ने पत्नी पिंकी की जान ले ली। पिंकी से अनिल आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करताा था। अनिल फल बेचनेे का काम करता है। उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने केे लिए फल काटने के चाकू का इस्तेमाल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आए दिन परिवार में होने वाले झगड़ों के कारण एक युवक ने अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक फरार हो गया। पड़ोसियों ने पत्नी का खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
छत्रीपुरा क्षेत्र में रहने वाले अनिल मंजे ने अपनी पत्नी पिंकी की जान ले ली। दोनों के तीन बच्चे हैै। पिंकी और अनिल आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते थे। अनिल फल बेचनेे का काम करता है। उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने केे लिए फल काटने के चाकू का इस्तेमाल किया। मोहल्लेवालों ने बताया कि अनिल को शराब पीने की लत दी है और अक्सर पत्नी से विवाद करता था। वह अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करता था।
कमरे का सामान बिखरा पड़ा था
अनिल का सुबह पत्नी पिंकी से विवाद हुआ। पहले दोनों केे बीच हाथापाई हुई,क्योकि कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था। फिर उसने फल काटने का चाकू उठाया और पिंकी का गला रेत दिया और घर से भाग गया। पड़ोसियों ने बताया कि पूरे कमरे में खून फैला हुआ था और घर में कोई नहीं था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।
