Indore: इंदौर में गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंककर बंदूक लूट ली
मायाखेड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात को फूल सिंह गुर्जर नौकरी कर घर लौट रहा था। फूल सिंह गौरी नगर में रहता है। वह बायपास के अंडरपास से गुजर रहा था, तभी बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। एक बदमाश ने जेंब से मिर्च निकाली और फूल सिंह की आंखों में डाल दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक सवार बदमाशों ने बायपास पर एक सिक्योरिटी गार्ड की आंख में मिर्ची झोंककर बंदूक लूट ली। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बंदूक लूटी है। हुलिए के आधार पर पुलिस उनको तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार बायपास पर मायाखेड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात को फूल सिंह गुर्जर नौकरी कर घर लौट रहा था। फूल सिंह गौरी नगर में रहता है। वह बायपास के अंडरपास से गुजर रहा था, तभी बाइक पर आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। एक बदमाश ने जेंब से मिर्च निकाली और फूल सिंह की आंखों में डाल दी।
फूल सिंह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद बदमाशों ने डंडे से फूल सिंह को पिटना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक छिनी और भाग गए। लसुडिया पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों के कैमरे खंगाल रही है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।
जनसुनवाई में जहर खाने वाले युवक की हालत ठीक
मंगलवार को जनसुनवाई में जहर खाने वाले नितिन नामक युवक की हालत अब ठीक है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसके बयान नहीं लिए। इस कारण यह पता नहीं चल सका कि उसने जहर क्यों खाया। जहर खाने के बाद कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी उसे एम्बुलैंस से एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
