फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In Indore, a first class child carrying a friend's pencil was beaten with a stick, licked on the cheek

Indore: मासूम पर टीचर का सितम, दोस्त की पेंसिल उठा रहे फर्स्ट क्लास के बच्चे को डंडे से पीटा, गाल पर चाटा मारा

Mon, 18 Jul 2022 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 10:24 AM IST
सार

इंदौर में पहली क्लास के बच्चे को बेरहमी से डंडे से पीटने का मामला सामनो आया है। बच्चे के कंधे और गाल पर पीटने के निशान हैं। बच्चे की मां ने स्कूल टीचर और प्रिंसिपल पर बच्चे को डंडे से पीटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
In Indore, a first class child carrying a friend's pencil was beaten with a stick, licked on the cheek
इंदौर में पहली के बच्चे को बेरहमी से पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में पहली क्लास के बच्चे को बेरहमी से डंडे से पीटने का मामला सामनो आया है। बच्चे के कंधे और गाल पर पीटने के निशान हैं। बच्चे की मां ने स्कूल टीचर और प्रिंसिपल पर बच्चे को डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, जब बच्चे की मां ने विजयनगर थाने में शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की जगह मां को ही सलाह दे दी कि अकेली हो इन सब मामलों में मत पड़ो। घटना मालवीय नगर स्थित निराला स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल की है। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने दोस्त की नीचे गिरी पेंसिल को उठा रहा था।
विज्ञापन


बच्चे नितिन करोले ने बताया कि टीचर पढ़ा रहे थे, तभी उसके दोस्त के हाथ से पेंसिल नीचे गिर गई। जब पेंसिल उठाने के लिए उठा तो टीचर ने मुझे अपने पास बुलाकर गाल पर मारा फिर डंडे से मेरी पिटाई कर दी। इस दौरान प्रिंसिपल सर क्लास में आ गए। उन्होंने भी मुझे डंडे से कंधे और गाल पर मारा। बच्चे के कंधे और गाल पर पिटने के निशान हैं। वहीं, बच्चे की मां ज्योति का कहना है कि नितिन के गाल के अलावा उसके कंधे पर भी डंडे के निशान थे। जब उससे पूछा क्यों मारा तो कारण सुनकर हम हैरान रह गए। क्या कोई मामूली सी बात पर बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई कर सकता है।।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा इन सब मामलों में मत पड़ो
ज्योति करोले ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने के आरोप लगाए हैं। ज्योति का कहना है कि विजयनगर थाने में जाकर स्कूल की शिकायत की। लेकिन वहां पुलिस वालों ने कहा कि अकेली हो कहां इन सब चक्करों में पड़ रही हो। स्कूल वाले माफी मांग तो रहे हैं। वहीं, विजयनगर टीआई रवींद्र गुर्जर का कहना है कि महिला को हमने बोला कि एफआईआर करा दो, लेकिन वह कह रही है कि हमारा राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed