फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: बिल भरें, फिर भी पानी को तरसें! अवैध कनेक्शन ने छीना हक

Fri, 02 May 2025 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 02 May 2025 08:59 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में तेजी से बढ़ रही अवैध बस्तियों में सैकड़ों अवैध नल कनेक्शन चल रहे हैं। नगर निगम का इन बस्तियों में जल प्रदाय का कोई ट्रैकिंग सिस्टम नहीं है। बिल भरने वाले रहवासी पानी को तरस रहे हैं।

विज्ञापन
Illegal Water Connections in Indore Slums Leave Legal Colonies Struggling for Water
पानी के लिए दूर दूर तक भटक रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है और गर्मी में जल संकट भी भीषण रूप लेता जा रहा है। अप्रैल के बाद शहर का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पानी को तरस जाता है। बोरिंग सूख जाते हैं और नर्मदा नल भी लगभग आधे आने लगते हैं। इन सबके बीच अवैध बस्तियों में चलने वाले नल कनेक्शन और मोटरें इस संकट को और भी बढ़ा देती हैं। इसकी वजह से पहले से ही कम आ रहा पानी और कम हो जाता है। 


प्रमुख कॉलोनियों के आसपास बनी अवैध बस्तियां
शहर में प्रमुख कॉलोनियों के आसपास कई अवैध बस्तियां बनी हुई हैं। बंगाली चौराहे और मूसाखेड़ी के आसपास मयूर नगर, गोयल नगर, पुलिस लाइन जैसे क्षेत्र हैं तो वहीं शिव नगर, भील कॉलोनी जैसी सालों पुरानी बस्तियां भी हैं। इसी तह विजय नगर में स्कीम 136, 140 और 78 के आसपास लोहा मंडी, लसूड़िया जैसी पुरानी बस्तियां हैं। प्रमुख कॉलोनियों की नर्मदा लाइन इन बस्तियों के आसपास से ही जाती है और बस्तियों में सैकड़ों की संख्या में होने वाले अवैध नल कनेक्शन इनके पानी को आधे से भी कम कर देते हैं। परिणाम यह होता है कि नर्मदा का बिल भरने वाले रहवासी क्षेत्रों में आधे से भी कम पानी मिलता है और वे टैंकरों और बोरिंग के भरोसे हो जाते हैं। 

कोई ट्रैकिंग सिस्टम नहीं
नगर निगम की टीम प्रमुख रहवासी क्षेत्रों में नर्मदा के बिल के लिए शुल्क वसूलती है और समय समय पर इसका सर्वे भी होता है। जो बिल नहीं भरता उस पर पेनल्टी भी लगाई जाती है और पूरा बिल पेनल्टी के साथ वसूला जाता है। अवैध बस्तियों में नगर निगम की टीम का न तो कोई ट्रैकिंग सिस्टम है न ही वहां पर सर्वे के कार्य होते हैं। सैकड़ों घरों में एक से दो कनेक्शन हैं और मोटरें लगाकर बस्तियों में लोग लगातार पानी खींचते रहते हैं। अधिकतर घरों के दस्तावेज न होने और नगर निगम में मकान नंबर आदि रजिस्टर न होने की वजह से इन पर कार्रवाई भी नहीं हो पाती है। 

रहवासी जानकारी दें, हम तुरंत परेशानी दूर करेंगे
गर्मी आते ही शहर में पानी की पानी की सप्लाई पर हमारा पूरा ध्यान है। किसी भी क्षेत्र में लोगों को परेशानी नहीं होगी। टैंकरों से भी सप्लाई लगातार की जा रही है। अगर किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या आ रही है तो वहां के रहवासी जोन पर या नगर निगम में आकर अपनी परेशानी बता सकते हैं। हम तुरंत वहां पर पानी की सप्लाई करेंगे।  
- शिवम वर्मा, निगमायुक्त
Illegal Water Connections in Indore Slums Leave Legal Colonies Struggling for Water
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पानी की समस्या पर अमर उजाला को फोन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed