{"_id":"65f82b83b014e223540f0469","slug":"iim-indore-launches-a-course-in-global-sports-business-management-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM Indore: स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर्स के लिए ग्लोबल प्रोग्राम लॉन्च, लिवरपूल विश्वविद्यालय बना साझेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIM Indore: स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर्स के लिए ग्लोबल प्रोग्राम लॉन्च, लिवरपूल विश्वविद्यालय बना साझेदार
Mon, 18 Mar 2024 05:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 18 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
प्रतिभागियों को पांच चरण के पाठ्यक्रम के दौरान आईआईएम इंदौर कैंपस और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल कैंपस में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा
विज्ञापन
प्रो. जूलिया बैलोगन के साथ प्रो. राय
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज स्पोर्ट्स महज मनोरंजन ही नहीं, विश्व स्तर पर आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण कारक बन चुके हैं। स्पोर्ट्स लीग्स, स्पोर्ट्स फेस्ट और खेलों से सम्बंधित इंडोर्समेंट और विज्ञापनों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, खेल उद्योग में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। इससे स्पोर्ट्स बिजनेस मैनेजमेंट अर्थात खेल व्यवसाय प्रबंधन में कुशल पेशेवरों की मांग भी बढ़ी है। क्षेत्र में विशेष शिक्षा की आवश्यकता को पहचानते हुए आईआईएम इंदौर ने अब लिवरपूल विश्वविद्यालय के सहयोग से ग्लोबल स्पोर्ट्स बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। इस सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 18 मार्च, 2024 को आईआईएम इंदौर के निदेशक, प्रो. हिमांशु राय और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल मैनेजमेंट स्कूल की डीन प्रो. जूलिया बैलोगन ने हस्ताक्षर किए।
प्रो. राय ने आज के गतिशील परिदृश्य में खेल व्यवसाय प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए कहा, खेल का क्षेत्र दुनिया भर में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरा है। फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल के साथ सभी उम्र के लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में खेलों को शामिल कर रहे हैं। हमने इस तेजी से विकसित हो रहे उद्योग में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए महत्वाकांक्षी खेल व्यवसाय पेशेवरों को आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया है। लिवरपूल विश्वविद्यालय के साथ यह सहयोग खेल में अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
यह कार्यक्रम खेल व्यवसाय प्रबंधन के लिए अपने समग्र दृष्टिकोण पर केन्द्रित है, जिसमें क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक विविध विषयों को शामिल किया गया है। प्रो. राय ने कहा, प्रतिभागी वैश्विक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से विचार करेंगे, हितधारकों और शासन संरचनाओं का मूल्यांकन करेंगे और खेल ब्रांडों और बाजार की गतिशीलता का गंभीर मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को खेल विपणन, प्रायोजन, कार्यक्रम प्रबंधन और नेतृत्व सहित खेल व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए यह पाठ्यक्रम आईआईएम इंदौर और लिवरपूल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है। इसमें समग्र शिक्षण अनुभव सुनिश्चित करने के लिए इंटरैक्टिव टीचिंग, केस स्टडी, वास्तविक दुनिया के उदाहरण और व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं।
प्रो. जूलिया बैलोगन ने भी इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ग्लोबल स्पोर्ट्स बिजनेस मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लॉन्च को देखकर मुझे खुशी हो रही है, जो आईआईएम इंदौर और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल मैनेजमेंट स्कूल के बीच एक संयुक्त कार्यक्रम के रूप में चलाया जाएगा। हम अपने संस्थानों के बीच और अधिक सहयोगी उद्यम स्थापित करने के लिए तत्पर हैं। यह कार्यक्रम आईआईएम इंदौर और यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल मैनेजमेंट स्कूल के सेंटर फॉर स्पोर्ट्स बिजनेस दोनों के फैकल्टी की विशेषज्ञता पर आधारित है। उन्होंने कहा, यह खेल व्यवसाय में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।