फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Husband's illicit relationship cheating with a female policeman

Indore: मेरे पति के महिला पुलिसकर्मी से अवैध संबंध... अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंची पत्नी

Tue, 12 Sep 2023 06:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Sep 2023 06:43 PM IST
सार

पुलिस जनसुनवाई में पत्नी ने वरिष्ठ अधिकारियों से की पति की शिकायत, बोली- केस चल रहा है फिर भी परेशान करता है।

विज्ञापन
Husband's illicit relationship cheating with a female policeman
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक पुलिस आरक्षक की पत्नी पुलिस जनसुनवाई में पति की शिकायत लेकर पहुंची। पत्नी ने पति पर अवैध संबंध और मारपीट का आरोप लगाया। पत्नी ने 2009 में पहला केस दर्ज करवाया था। पत्नी का कहना है कि केस के बाद भी वह मुझे और परिवार को परेशान कर रहा है। केस दर्ज होने के बाद से वह उससे अलग रह रही है लेकिन पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


मंजू नामक महिला मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में पहुंची। मीडिया से चर्चा करते हुए मंजू ने बताया कि जब वह 14 वर्ष की थी तो उसका विवाह विजय चौहान निवासी अजमेरा जिला धार से हो गया था। वर्ष 2003 में जब विजय चौहान और मंजू की शादी हुई थी वक्त विजय पढ़ाई कर रहा था। शादी के कुछ वर्षों बाद 2009 में विजय चौहान द्वारा अपनी पत्नी मंजू के साथ मारपीट की गई। उस समय विजय चौहान की नौकरी लगने ही वाली थी। इस वक्त उसने अमझेरा जिला धार थाने में मारपीट की शिकायत की लेकिन ससुराल वालों के दबाव में आकर वर्ष 2009 में केस वापस ले लिया गया। इसके बाद विजय चौहान पुलिस आरक्षक में भर्ती हो गया।
विज्ञापन


दो बेटे, कैसे करूंगी भरण पोषण
मंजू ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका एक बालक 12वीं क्लास में और दूसरा बालक 7वीं क्लास में पढ़ रहा है। दोनों बालकों के साथ खुद के भरण पोषण के लिए कई बार मंजू पुलिस कंट्रोल रूम में आवेदन दे चुकी है लेकिन पुलिस अधिकारी उसकी किसी प्रकार से कोई मदद नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आरक्षक से पति के अवैध संबंध
मंजू ने बताया कि विजय की पुलिस में भर्ती होने के बाद उसने एक महिला आरक्षक से संबंध बनाए। वह कई बार महिला आरक्षक के साथ विजय को रंगे हाथों पकड़ चुकी है। मंजू ने बताया कि वह इसकी शिकायत परिवार के साथ पुलिस थाने में भी कर चुकी है। अब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और दहेज प्रताड़ना और भरण पोषण का केस लगाया है। वह पुलिस जनसुनवाई में इसलिए आई थी क्योंकि उसका आरोप है कि विजय उसे अभी भी परेशान करता है। उसने पुलिस अधिकारियों से इस बात की शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed