फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Hundreds of fish were found dead in the pond, Municipal Corporation took water samples

Indore News:तालाब में सैकड़ों मछलियां मरी मिली, नगर निगम ने लिए पानी के सेंपल

Thu, 29 Dec 2022 06:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 Dec 2022 06:14 PM IST
सार

इंदौर के निपानिया तालाब में मछलियों की बड़ी संख्या में मौत हो गई। मरी हुई मछलियां तालाब के किनारे पर आ गई। इससे तालाब का पानी बदबू मार रहा है। रहवासियों ने मछलियों को जहर देकर मारने की शंका जताई है। 

विज्ञापन
Hundreds of fish were found dead in the pond, Municipal Corporation took water samples
तालाब में मृत मछलियां - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के निपानिया तालाब में सैकड़ों की तादाद में छोटी मछलियां मरी मिली है। रहवासियों ने शंका जताई है कि खजराना क्षेत्र के मुस्लिम युवकों ने उन्हें जहर देकर मारा है,क्योकि वे तालाब मेें मछली पकड़ने आते थे और उन्हें रोका गया था।

विज्ञापन

नगर निगम ने पानी के सेंपल लिए है और जांच के लिए भेजे है, हालांकि अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई हैै। दो दिन से निपानिया तालाब में मछलियों की बड़ी संख्या में मौत हो गई। मरी हुई मछलियां तालाब के किनारे पर आ गई। इससे तालाब का पानी बदबू मार रहा है। रहवासियों के अनुसार उन्हें पकडऩे के लिए खजराना क्षेत्र से युवक आते है। वे लोग मछलियां पकडक़र ले जाते थे। उन्हें रोका गया था। क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने बताया किकई लोग तो तालाब किनारे ही मछलियों का शिकार कर उन्हें आग में पकाकर खाते थे। स्थानीय लोगों से जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने विवाद भी किया था।तालाब में मछलियां मरने लगी निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। मछली और पानी के सेम्पल को जांच के लिए भेजे गए। पुलिस को भी शिकायत की गई हैै। 

विज्ञापन

होटलों का गंदा पानी भी तालाब में

पार्षद कुरवाड़े के अनुसार तालाब में दो होटलों का गंदा पानी भी आता है। इसके अलावा बस्ती में मछली का शिकार करने से रोकने वालों ने भी तालाब के पानी में कुछ मिलाया गया। पानी के सेंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। तालाब के आसपास असामाजिक तत्व भी काफी आते है, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed