फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Highest number of voters in Indore district is number five in the assembly constituency, least number is three

MP Election 2023:इंदौर जिले में सबसे ज्यादा वोटर पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में, सबसे कम तीन नंबर विधानसभा में

Wed, 04 Oct 2023 05:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

 बैठक में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने यह जानकारी दी। बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  बैठक में उन्होंने बताया कि जिले की मतदाता सूची तैयार की गई है। तय समय में दावे-आपत्तियां को बुलाकर उनका निराकरण भी किया गया है। 

विज्ञापन
Highest number of voters in Indore district is number five in the assembly constituency, least number is three
इंदौर पांच में सबसे ज्यादा वोटर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। जिसमे इंदौर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताअेां की संख्या का खुलासा भी हो गया। इंदौर जिले में कुल 27 लाख 62 हजार 507 मतदाता हैं। इनमें से 13 लाख 96 हजार 525 पुरुष और 13 लाख 65 हजार 871 महिला मतदाता है । इंदौर की पांच नंबर विधानसभा मतदाता के लिहाज से सबसे बड़ी है। यहां 4.13 लाख मतदाता हैं,जबकि तीन नंबर विधानसभा में सबसे कम मतदाता है। इस विधानसभा में कुल 188246 मतदाता है।

विज्ञापन

गुरुवार को  आयोजित बैठक में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने यह जानकारी दी। बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में उन्होंने बताया कि जिले की मतदाता सूची तैयार की गई है। तय समय में दावे-आपत्तियां को बुलाकर उनका निराकरण भी किया गया है।

विज्ञापन


मतदाता सूची का मतदान केन्द्रों पर वाचन भी बीएलओ के माध्यम से हो चुका है। इंदौर क्षेत्र क्रमांक 1 में 3,63805 मतदाता है, इंदौर-2 में 3,48806 मतदाता है, जबकि इंदौर-3 में 1,88246 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर-चार की बात करें तो इस विधानसभा में 2,40754 मतदाता है, जबकि इंदौर पांच में सबसे ज्यादा 4,13447 मतदाता है।देपालपुर में 2,67360, महू में 2,81856, राऊ में 3,55844 और सांवेर में 3,02389 मतदाता है।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में मतदाता सूची में पुनरीक्षण के लिए कुल तीन लाख 37 हजार 709 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे नाम जोड़ने संबंधी फॉर्म-6 के 168409, नाम निरस्त संबंधी फॉर्म-7 के 46555 तथा प्रविष्टि में सुधार के फॉर्म-8 के 120259 आवेदन शामिल है।



बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी व अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में टेंट, साउड सिस्टम, हार-फूल, फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, खाद्य सामग्री, विज्ञापन दरों आदि का निर्धारण कर उसे अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed