फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heavy rain in Indore, light failure in many areas weather news and updates

Weather Update: इंदौर में तेज अंधड़ के साथ जोरदार बारिश, कई इलाकों में पेड़ गिरे; बिजली भी गुल

Mon, 29 May 2023 01:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 May 2023 01:24 AM IST
सार

इंदौर में रविवार देर रात तेज अंधड़ के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इस कारण कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई है। 

विज्ञापन
Heavy rain in Indore, light failure in many areas weather news and updates
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार दोपहर से पूरे देश में मौसम ने अलग ही रंग दिखाए। जहां अहमदाबाद में आईपीएल का फाइनल बारिश के चलते नहीं हो सका, तो उज्जैन में तेज आंधी ने महाकाल लोक को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं, अब इंदौर में भी रविवार देर रात तेज अंधड़ के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इस कारण कई इलाकों में भी बत्ती गुल हो गई। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के उज्जैन और नागदा में आए तेज आंधी तूफान के बाद इंदौर और आस-पास के क्षेत्रों में भी रात साढ़े बारह के बाद तेज आंधी चली। हवा की तेज रफ्तार से कई पेड़ धराशायी होने की सूचना है और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। तेज आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


देपालपुर में उड़ी मकानों की चद्दरें
देपालपुर में रात्रि 12:30 बजे से भयंकर बवंडर आया। इसी के साथ यहां तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। पूरे नगर की बिजली भी गुल हो गई है। तेज आंधी से कई दुकानों और मकानों की चद्दरें उड़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल लोक को आंधी से हुआ नुकसान
उज्जैन में रविवार दोपहर अचानक आंधी और तेज बारिश हो गई। इससे महाकाल लोक में सप्तऋषि की सात में से छह प्रतिमा हवा के कारण नीचे गिर पड़ी, जिनमें से एक मूर्ति की गर्दन टूट गई जबकि दो मूर्तियों के हाथ टूटे हैं। साथ ही कुछ मूर्तियों के सिर पर क्रेक भी आया है। महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने की जानकारी लगते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया और अन्य पदाधिकारी तुरंत महाकाल लोग पहुंचे जहां उन्होंने आरोप लगाया कि इन मूर्तियों के निर्माण में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। घटना के बाद आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था, हालांकि देर शाम फिर से लोगों को आने दिया गया। 

यह भी पढ़ें- Ujjain Mahakal Lok: महाकाल लोक में आंधी से गिरकर टूटी सप्तऋषि की छह मूर्तियां, तीन दिन में ठीक करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed