फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Health tips by doctors indore news

Health: क्या खाते हैं डॉक्टर, बीमार नहीं होते... रोज फल-सलाद, आधा घंटा व्यायाम और कम नमक शकर

Mon, 24 Jun 2024 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 24 Jun 2024 10:10 PM IST
सार

अमर उजाला ने शहर के प्रमुख डॉक्टरों से जाना दिनभर मरीजों के बीच रहकर भी वे कैसे स्वस्थ रहते हैं। 
 

विज्ञापन
Health tips by doctors indore news
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

आजकल की जीवनशैली में बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। स्वस्थ रहने के लिए हम क्या नहीं कर रहे लेकिन फिर भी स्वास्थ्य हम सभी के लिए दूर की कौड़ी बनता जा रहा है। एक तरफ हम अपनी गलतियों की वजह से बीमार हो रहे हैं और दूसरी तरफ हमें स्वस्थ करने वाले डॉक्टर मरीजों के बीच में रहकर भी स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन


दिनभर मरीजों के बीच रहकर भी स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती है। सुबह से शाम तक मरीजों की देखभाल और काम के तनाव के बीच डॉक्टर कभी बीमार क्यों नहीं होते। यह सवाल अक्सर आपके भी मन में आता होगा। हमने शहर के प्रमुख डॉक्टरों से बात की और जाना कि स्वस्थ रहने के लिए वे क्या करते हैं। डॉक्टरों ने अपनी जीवनशैली के अनुसार कई बातें बताई लेकिन कुछ बातें सभी डॉक्टरों के बीच में एक समान मिलीं। इन बातों को अपने जीवन में उतारकर हम भी स्वस्थ रह सकते हैं। 
विज्ञापन


सभी डॉक्टरों की यही दिनचर्या

1. सभी डॉक्टरों ने कहा कि वे भूख से कम भोजन करते हैं।
2. भोजन में फल और सलाद की मात्रा अधिक रखते हैं।
3. जल्दी सोते हैं और जल्दी उठते हैं। 
4. प्रतिदिन आधा घंटा व्यायाम करते हैं।
5. नमक और शकर का कम से कम उपयोग करते हैं।
6. व्यसनों से दूरी बनाकर रखते हैं। 
7. अपने शौक जैसे संगीत, रीडिंग, राइटिंग को भी थोड़ा समय देते हैं।

अमर उजाला पैनल
डॉक्टर सघीर अहमद (कार्डियोलाजिस्ट)
डॉक्टर ईशा तिवारी अरोड़ा (नेफ्रोलाजिस्ट)
डॉक्टर सूरज वर्मा (चेस्ट फिजिशियन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed