फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   health report indore

Health: दो लाख इंदौरी में से एक लाख अस्वस्थ, दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 07 Jan 2024 10:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Jan 2024 10:00 PM IST
सार

स्वच्छ इंदौर को स्वस्थ इंदौर बनाने के लिए किए गए इस हेल्थ सर्वे में आए चौंकाने वाले परिणाम। कई लोगों को एक से तीन बीमारियां और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं। 
 

विज्ञापन
health report indore
कार्यक्रम में संबोधित करते मंडाविया। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ इंदौर को स्वस्थ बनाने के लिए किए गए हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इंदौर प्रशासन और सेंट्रल लैब द्वारा किए गए इस सर्वे में दो लाख लोगों को टेस्ट किए गए। इसमें सामने आया है कि लगभग एक लाख लोग अस्वस्थ हैं। इनमें से अधिकांश को एक से तीन बीमारियां हैं और उन्हें पता भी नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की मौजूदगी में रिपोर्ट का प्रकाशन किया गया। रिपोर्ट देखने के बाद मंडाविया ने कहा कि इंदौर के इस हेल्थ सर्वे माडल को देश के अन्य शहरों में लागू किया जाएगा ताकि लोगों को पहले ही अपनी बीमारियों के बारे में पता चल सके। 
विज्ञापन


आंकड़े
200104 कुल टेस्ट
101453 सामान्य
98651 अस्वस्थ
49.83 महिला सर्वे में शामिल
50.17 पुरुष सर्वे में शामिल
11.14 शुगर के करीब हैं
20.06 हार्ट अटैक के करीब हैं

100 करोड़ लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर वार्ड
मंडाविया इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। रविवार को सबसे पहले वे एमजीएम मेडिकल कालेज की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान मंडाविया ने घोषणा की कि 100 करोड़ की लागत से एमवाय में क्रिटिकल केयर वार्ड बनेगा। चुनाव से पहले ही इसकी औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी। इसके साथ ही कैंसर केयर के लिए कोई प्रोजेक्ट इंदौर के लिए हो तो उसे भी मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


स्वस्थ रहो ताकि डॉक्टरों की जरूरत न पड़े
इसके बाद मंडाविया हेल्थ आफ इंदौर कार्यक्रम में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों और शहरवासियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहो ताकि डॉक्टरों की जरूरत ही न पड़े। इस पर कार्यक्रम में मौजूद सभी डॉक्टर्स भी मुस्कुरा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं संसद भी साइकिल से जाता हूं
मंडाविया ने कहा कि मैं संसद भी साइकिल से जाता हूं। आज साइकिल गरीबों की नहीं अमीरों की गाड़ी बन चुकी है। इसके तीन फायदे हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है, प्रदूषण कम होता है और पेट्रोल की बचत होती है। उन्होंने कहा कि एक से दो किलोमीटर के दायरे में जो भी काम आएं उसके लिए आप साइकिल चलाइए। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड में 42 लाख जनता है और 50 लाख से अधिक साइकिल हैं। साइकिल चलाते रहिए आप बीमार नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल में भारत के डॉक्टरों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी कोरोना का वैक्सीन बना और देशभर में लगाया गया यह केवल हमारे देश में ही संभव है। उन्होंने कहा कि आज देश में सेवा की परिभाषा भी बदलने की आवश्यकता है। इस मौके पर हेल्थ आफ इंदौर की रिपोर्ट भी साझा की गई। इसमें दो लाख इंदौरियों का हेल्थ चेकअप हुआ है और बताया गया है कि किस तरह आप समय से पहले जांचें करवाकर स्वस्थ रह सकते हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इंदौर के इस हेल्थ चेकअप माडल को पूरे प्रदेश में लागू करवाएंगे। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी और अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed