फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Health Fitness Wellness tips and secret reduce belly fat protein almond

Health and Fitness: एक आसान सा मंत्र, जिसने कई सितारों का मोटापा और बीमारियां दूर कर दी

Sat, 16 Dec 2023 10:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Dec 2023 10:43 AM IST
सार

मुंबई की ख्यात पोषण विशेषज्ञ डॉ रोहिणी पाटिल ने बताया स्वस्थ रहना बहुत आसान है, Health and Fitness के लिए जीवन में छोटे छोटे बदलाव भी बड़ा असर छोड़ते हैं। उन्होंने बादाम almond और प्रोटीन protein का महत्व भी बताया। 
 

विज्ञापन
Health Fitness Wellness tips and secret reduce belly fat protein almond
मुंबई की ख्यात पोषण विशेषज्ञ डॉ रोहिणी पाटिल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आजकल मोटापा और कई तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। एक पोषण आहार विशेषज्ञ होने के नाते Health and Fitness के लिए हर जगह मुझसे पूछा जाता है कि खानपान में क्या बदलाव करें जिससे स्वस्थ रह सकें। मैं हमेशा इसका एक आसान सा जवाब देती हूं। यदि आप स्वस्थ नहीं हैं, मोटापे कम करना चाहते हैं reduce belly fat या फिर बीमारियों से परेशान हैं तो आप सिर्फ एक छोटा सा बदलाव करें कि दिन में कुछ भी खाने के लिए सिर्फ दो बार ही मुंह खोलें।
विज्ञापन


यदि आप सिर्फ दो बार ही भोजन करेंगे तो कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। हां, दिन में दो बार भी भोजन तभी ही करें जब बहुत तेज भूख लगे। यह बात पोषण विशेषज्ञ डॉ रोहिणी पाटिल ने इंदौर में कही। वे मुंबई से इंदौर बादाम almond के फायदे बताने वाले एक कार्य़क्रम में आईं थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले इंसान जंगलों में रहता था और वह दिन में एक या दो बार ही खाता था। जानवर आज भी यहीं करते हैं। वह दिनभर नहीं खाते। यदि हम दिनभर खाते हैं तो पूरा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और एक एक करके हमें कई तरह के रोग घेर लेते हैं। रोहिणी पाटिल ने कहा कि हर व्यक्ति का शरीर एवं फिटनेन की जरूरतें अलग होती हैं, जो कई चीजों पर निर्भर करती हैं जैसे हमारा मेटाबोलिज़्म कितना तेज है, हम कितने एक्टिव हैं, हमारे व्यक्तिगत लक्ष्य क्या हैं। अपने समग्र स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटीन protein के लिए एक मुट्ठी बादाम भी बहुत
उन्होंने कहा कि आहार में प्रोटीन को शामिल करना स्वस्थ बने रहने के लिए आवश्यक है। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप रोज स्नैक्स के रूप में बादाम का सेवन करें। बादाम सेहतमंद हैं, इनका सेवन करना आसान है और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। 30 ग्राम बादाम में 6.3 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा बादाम में अन्य जरूरी पोषक तत्व जैसे जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन ई और विटामिन बी2 भी पाए जाते हैं। वे लोग को पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं उनके लिए सोयाबीन, दालें, और मेवे जैसे बादाम अच्छा विकल्प हैं। 


प्रोटीन protein के लिए मांसाहार जरूरी नहीं
लोगों को प्रोटीन की उचित मात्रा के बारे में जागरूक करने के लिए ऑल्मण्ड बोर्ड ऑफ कैलीफोर्निया ने ‘प्रोटीन की समस्या को हल करने का प्राकृतिक तरीका’ विषय पर एक सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में कई विशेषज्ञों ने बताया कि प्रोटीन की पूर्ति के लिए मांसाहार जरूरी नहीं है। सिर्फ बादाम खाकर भी आप दिनभर के प्रोटीन की पूर्ति कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed