फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Hanumanji idol Sculpture dropped police registered case

Indore: राम हलवाई ने हनुमानजी पर निकाला पत्नी का गुस्सा, गिरा दी मूर्ति, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 05 Aug 2023 02:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 05 Aug 2023 02:25 PM IST
सार

गोविंद नगर खारचा में प्रतिभा स्कूल के सामने बने मंदिर की मूर्ति गिराई, लोगों की शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
 

विज्ञापन
Hanumanji idol Sculpture dropped police registered case
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक सिरफिरे ने पत्नी का गुस्सा हनुमानजी पर निकाल दिया। उसने पहले तो नशा किया फिर मंदिर पहुंच गया। बहुत देर तक वह भगवान की मूर्ति के सामने भला-बुरा कहता रहा। आखिर में उसने भगवान की मूर्ति ही गिरा दी। रहवासियों ने शिकायत की तो पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


मामला इंदौर के गोविंद नगर खारचा में प्रतिभा स्कूल के सामने बने मंदिर का है। रहवासियों ने बताया कि रमेश उर्फ राम हलवाई पिता हरिप्रसाद विश्वकर्मा की पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर चले गए थे। घर में हुए विवाद के बाद उन्होंने राम हलवाई के साथ रहना बंद कर दिया था। इसके बाद एक दिन राम हलवाई नशा करके गोविंद नगर खारचा में प्रतिभा स्कूल के सामने बने एक मंदिर में गया और वहां हनुमानजी की मूर्ति के सामने खड़ा होकर भला-बुरा बोलने लगा। लोगों ने उसे समझाया पर वो नहीं माना। कुछ देर बाद वह मूर्ति पर झूम गया और उसे गिरा दिया। इससे वहां पर खड़े लोग भड़क गए और पुलिस को इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन


पूछताछ की जा रही है
बाणगंगा पुलिस ने बताया कि गोविंद नगर खारचा के रहने वाले सचिन रघुवंशी ने इस मामले में शिकायत की है। पुलिस ने रमेश उर्फ राम हलवाई पिता हरिप्रसाद विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed