Indore: निर्माणाधीन मकान में केबल वायर काटने गए चोरों को पकड़ कर बाल काटे, चोरों ने भी कराई एफआईआर
घटना राजेंद्रनगर क्षेत्र की सिल्वर स्टार सिटी की है। कुंदननगर में रहने वाला कुणाल पिता प्यारेलाल और संतोष सरदार निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुस गए और केबल वायर काटने लगे। लोगों ने उन्हें धर दबोचा और एक पेड़ से बांध दिया।
विस्तार
राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी करने पहुंचे दो चोरों को रहवासियों ने पकड़ लिया। दोनों को पहले लोगों ने पीटा,फिर पेड़़ से बांध दिया। इसके बाद एक सैलून संचालक को बुलवाकर दोनों चोरों के बाल भी कटवा दिए और पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों ने भी मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस नेे तीन लोगों को हिरासत मेें लिया। उनमें बाल काटने वाला भी शामिल है।
घटना राजेंद्रनगर क्षेत्र की सिल्वर स्टार सिटी की है। कुंदननगर में रहने वाला कुणाल पिता प्यारेलाल और संतोष सरदार निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुस गए और केबल वायर काटने लगे। लोगों ने उन्हें धर दबोचा और एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लोगों ने पाइप और डंडे पीटना शुरू कर दिया। फिर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने दोनों के सिर पर उस्तरा फिरवा दिया।
दोनो चोरों के एक दोस्त को भी उनके मोबाइल से काॅल कर मौके पर बुलवाया और उससे भी अपने दोनो दोस्तों को चाटे मारने को कहा। इस तरह की पिटाई का शिकार होने से दोनो चोर भी आहत हो गए और उन्होंने भी रात को मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
बाल काटने वाले सहित तीन को पकड़ा
चोरों की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया हैै। इसमें उनके बाल काटने वाला युवक भी शामिल है। जब यह घटना हुई तब वहां पर पुलिकर्मी भी मौजूद थे,लेकिन उन्होंन भी लोगों को चोरों के साथ गलत सलूक करने से नहीं रोका। उधर ठेकेदार राहुल मेहरा की शिकायत पर चोरी करने गए संतोष और कुणाल पर चोरी का केस दर्ज किया। दोनो के पास से तार काटने के औजार भी जब्त किए गए।
