फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Gurupurnima celebrated by disciples in the city, disciples from other states also came to worship Gurupada

Indore: शहर मेें शिष्यों ने मनाई गुरुपूर्णिमा, दूसरे राज्यों से भी आए गुरुपाद पूजन के लिए शिष्य

Mon, 03 Jul 2023 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Jul 2023 07:41 PM IST
सार

महोत्सव में मध्य प्रदेश,राज्यस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से हजारों भक्त सम्मिलित हुए। पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रही।बड़ा गणपति स्थित श्री राम मंदिर पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 6 बजे से गुरूपाद पूजन शुरू हुआ।

विज्ञापन
Gurupurnima celebrated by disciples in the city, disciples from other states also came to worship Gurupada
गुरुपूर्णिमा पर छत्रीबाग मेें शिष्यों की भीड़ जुटी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में गुरुपूर्णिमा भक्तिभाव के साथ मनाई गई। मंदिर, आश्रमों मेें सुबह से लेकर शाम तक शिष्यों का तांता लगा रहा। आश्रमों मेें सुबह से शाम तक शिष्यों की रौनक रही। कई लोग दूसरे प्रदेशों से भी अपने गुरु के पाद पूजने आए।

विज्ञापन

छत्रीबाग स्थित रामद्वारा में आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामदयाल महाराज की 1008 दीपों से भक्तों ने आरती उतारी। महोत्सव में मध्य प्रदेश,राज्यस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से हजारों भक्त सम्मिलित हुए। पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रही।बड़ा गणपति स्थित श्री राम मंदिर पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 6 बजे से गुरूपाद पूजन शुरू हुआ। भक्तों को गुरू दीक्षा का मंत्र दिया।

विज्ञापन

श्रीराम मंदिर पंचकुईया मे गुरु पूर्णिमा पर 301 वर्ष पुरानी गुरु गादी परंपरा का निर्वाहन किया गया। सबसे पहले मंदिर के महामंडलेश्वर श्री लक्ष्मण दास महाराज सहित पूर्व चार श्रीमहंतो की पादुका का पूजन किया गया। उसके बाद वर्तमान महंत रामगोपालदास महाराज का गुुरू पाद पूजन किया गया। कई आश्रमों में सुबह और शाम को भजन भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed