फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Government Holi will be celebrated at Rajwada on March 6, Dhulendi will be celebrated on seven

Indore News: राजवाड़ा पर सरकारी होली छह मार्च को जलेगी, सात को मनेगी धुलेंडी

Sun, 05 Mar 2023 06:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 05 Mar 2023 06:50 PM IST
सार

 इंदौर में होली पर्व छह मार्च को मनाने का फैसला विद्वत परिषद ने लिया है। खजराना गणेश मंदिर के पूजारी अशोक भट्ट का कहना है कि केलेंडर में होली पर्व को लेकर अलग-अलग तिथियां अंकित है, शहर मेें ज्यादातर स्थानों पर होलिका दहन सोमवार को किया जाएगा।

विज्ञापन
Government Holi will be celebrated at Rajwada on March 6, Dhulendi will be celebrated on seven
राजबाड़ा पर होलिका दहन छह मार्च को होगा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दो दिन पूर्णिमा की तिथियां होने की वजह से इस बार होली पर्व को लेेकर असमंजस कायम है, लेकिन इंदौर मेें होलिका दहन छह मार्च को होगा। इसी दिन राजवाड़ा पर सबसे पहले सरकारी होली जलेगी और बाद मेें शहर मेें अन्य जगहों पर होलिका दहन होंगे, जबकि धुलेंडी सात मार्च को बनाई जाएगी।

विज्ञापन

होलिका दहन को लेकर चल रहे असंमजस के बीच इंदौर में होली पर्व छह मार्च को मनाने का फैसला विद्वत परिषद ने लिया है। खजराना गणेश मंदिर के पूजारी अशोक भट्ट का कहना है कि केलेंडर में होली पर्व को लेकर अलग-अलग तिथियां अंकित है। इस कारण से आम लोगों मेें भी इस पर्व को लेकर असंमजस है, लेकिन शहर मेें ज्यादातर स्थानों पर होलिका दहन सोमवार को किया जाएगा। दूसरे दिन यानि सात मार्च को धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। खजराना मंदिर में भी इसके हिसाब से ही पर्व मनाया जाएगा। विद्वत परिषद ने प्रशासन ने भी आग्रह किया है कि होली का अवकाश सात मार्च को ही रखा जाए। रंगपंचमी शहर में 12 मार्च को मनाई जाएगी।

विज्ञापन

फाल्गुनी पूर्णिमा दो दिन
फाल्गुनी पूर्णिमा दो दिन होने और भद्रा के कारण होली पर्व को लेकर संशय है,हालांकि इंदौर मेें छह मार्च को होलिका दहन प्रदोषकाल में होगा। छह मार्च को राजवाड़ा क्षेेत्र से शाही रंगारंग बाना भी निकलेगा। जिसमें झांकियां भी होगी। रंगों की वजह से राजवाड़ा की दीवारें खराब न हो, इसलिए रुट मेें बदलाव किया गया है। बाना राजवाड़ा क्षेेत्र मेें 30 सालों से निकल रहा है। कई जगह लकडि़यों के बजाए गोकाष्ठ और कंडों से होलिका दहन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed