फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Government Holi lit in front of Rajwada in Indore, Dhulendi will be celebrated for two days

Indore News: इंदौर मेें राजवाड़ा के सामने सरकारी होली जली, धुलेंडी दो दिन मनेगी

Mon, 06 Mar 2023 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Mar 2023 08:37 PM IST
सार

राजवाड़ा पर सरकारी होलिका दहन में पहली बार प्रिंस रिचर्ड होलकर शामिल हुए। वे होलकरी पगड़ी और अंगरखा के पहनकर आए और पूजन में बैठे। इसके बाद ठीक सात बजे होलिका दहन हुआ।

विज्ञापन
Government Holi lit in front of Rajwada in Indore, Dhulendi will be celebrated for two days
राजवाड़ा पर जली सरकारी होली। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

होली को लेकर चल रहे पसोपेश के बीच रंगों का त्योहार दो दिनों में बंट गया है। कुछ स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन हुआ। राजवाड़ा की सरकारी होली भी पूरे विधि विधान के साथ सोमवार शाम को जली। इसके बाद शहर के दूसरे स्थानों पर होली जली। कुछ स्थानों पर मंगलवार को होलिका दहन होगा। धुलेंडी के लिए सरकारी अवकाश बुधवार को है, इसलिए ज्यादातर परिवार बुधवार को ही होली खेलेंगे। मंगलवार को शहर के बाजार खुले रहेंगे।

विज्ञापन


पहली बार रिचर्ड होलकर ने की पूजा
राजवाड़ा पर सरकारी होलिका दहन में पहली बार प्रिंस रिचर्ड होलकर शामिल हुए। वे होलकरी पगड़ी और अंगरखा पहनकर आए और पूजन में बैठे। इसके बाद ठीक सात बजे होलिका दहन हुआ। रिचर्ड ने कहा कि वे पहली बार सरकारी होली के उत्सव में शामिल हुए है। पहले मेरे पिता खुद होलिका दहन करते थे। मैने अपने परिवार की परंपरा को निभाया।

विज्ञापन

मंगलवार को खुलेंगे बाजार
इस बार होली त्योहार को लेकर असमंजस है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन किया गया। महाकाल, राजवाडा पर सोमवार को होली जली, लेकिन धुलेंडी कई परिवार बुधवार को मनाएंगे। व्यापारी संगठनों ने मंगलवार को बाजार खुले रखने की घोषणा की है। धुलेंडी की सरकारी छुट्टी भी बुधवार को है। इस कारण धुलेंडी बुधवार को भी मनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed