फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   girls and womens leaked video nigam employee arrested

Indore News: युवतियों के अश्लील वीडियो बनाता था निगमकर्मी, पत्नी की सहेली को भी शिकार बनाया

Mon, 20 May 2024 09:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 May 2024 09:53 AM IST
सार

इंदौर में डीएवीवी यूनिवर्सिटी की छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला निगम का कर्मचारी पकड़ा गया है। पुलिस उसका मोबाइल खंगाल रही है। 
 

विज्ञापन
girls and womens leaked video nigam employee arrested
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था निगमकर्मी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पुलिस ने एक निगम कर्मचारी को पकड़ा है जो छात्राओं और युवतियों के अश्लील वीडियो बनाता था। वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और कई तरह से उनका शोषण करता था। डीएवीवी यूनिवर्सिटी की छात्रा की शिकायत पर यह मामला खुला और निगम कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गिरफ्तार निगमकर्मी यश भावसार से 9 युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं। 
विज्ञापन


एआई का उपयोग कर वीडियो बनाए
आरोपी यश ने एआइ एक्सचेंजर एप का इस्तेमाल कर छात्राओं और युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। पुलिस उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच में जुटी है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक छात्रा की शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने शनिवार रात यश पुत्र कमलेश भावसार को पकड़ा है। यश ने छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज कर धमकाया था कि उसके पास अश्लील वीडियो हैं। उसने छात्रा को ऐसे वीडियो भेजे जिसमें चेहरा तो छात्रा का लगा था लेकिन शरीर अन्य महिला का था।
विज्ञापन


पत्नी की सहेली को किया ब्लैकमेल
पूछताछ में यश ने बताया कि छात्रा उसकी पत्नी की सहेली है। उसने नौ अन्य युवतियों को भी धमकाया है। रविवार को पुलिस ने यश का लैपटाप और फोन जब्त कर लिया। उसमें लागइन हिस्ट्री में कई अश्लील साइट थी। आरोपित ने कहा कि वह इन साइट्स से अश्लील वीडियो निकालता था और एआइ एक्सचेंजर एप से डीपफेक फोटो तैयार कर युवतियों को मैसेज भेजता था। टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक आरोपित नगर पालिका निगम शाजापुर में कम्प्यूटर आपरेटर है। मामले की जांच की जा रही है। पता कर रहे हैं कि उसने कितनी छात्राओं और युवतियों को शिकार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed