फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Girl molested while out on morning walk

Indore News: मॉर्निंग वॉक पर निकली लड़की से छेड़छाड़, बचाने आए बुजुर्गों पर फेंके पत्थर, सीसीटीवी फुटेज मिले

Tue, 05 Mar 2024 09:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 05 Mar 2024 09:46 PM IST
सार

इंदौर में तिलक नगर जैन मंदिर के सामने की घटना, फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश रही पुलिस। 
 

विज्ञापन
Girl molested while out on morning walk
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की पाश कालोनी में सुबह 5.30 बजे एक लड़की से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। सोमवार सुबह 5.30 बजे घटना हुई। लड़की वॉक पर निकली थी तब उसके साथ छेड़छाड़ की गई। वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। घटना तिलक नगर मेन रोड पर जैन मंदिर के सामने की है। यहां मंदिर के सामने ही पुलिस चौकी भी है। स्थानीय रहवासियों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। उनका कहना है कि फुटेज में तारीख तीन मार्च दिख रही है, लेकिन घटना मंगलवार सुबह की ही है।
विज्ञापन


क्या दिखा सीसीटीवी में
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ जा रही थी। तीन बदमाशों ने पहले लड़की और युवक का पीछा किया। बदमाशों से बचने के लिए लड़का-लड़की भागे तो बदमाश दौड़ लगाकर उनके पास पहुंच गए। इसके बाद वे लड़की को छेड़ने लगे। पास में जा रहे बुजुर्गों ने लड़की को बचाने की कोशिश की। इस पर भड़के बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। एक बुजुर्ग ने जैन मंदिर वाली गली में भागकर बचने की कोशिश की। वे गली से डंडा लेकर वापस आए और बदमाशों की तरफ दौड़े। इसके बाद बदमाश बुजुर्गों पर पत्थर फेंकते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी जुटा रहे हैं
तिलक नगर टीआई अजय नायर ने कहा कि मैंने फुटेज देखे हैं। तीनों लड़कों की जानकारी जुटा रहे हैं। सड़क से गुजर रहे लड़के-लड़की का भी पता लगा रहे हैं। मामला मेरी जानकारी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed