फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   G-20 Summit begins in Indore, representatives of more than 30 countries included

Indore: इंदौर में जी 20 मीटिंग: 40 देशों के प्रतिनिधियों ने किया नए रोजगार, श्रम, दक्षता पर मंथन

Wed, 19 Jul 2023 02:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 19 Jul 2023 02:22 PM IST
सार

जी-20 समूह की बैैठक मेें मध्य प्रदेश के पर्यटन की ब्रांडिंग भी हो रही है।  अेांकारश्वर मेें बनने वाले एकात्मधाम की प्रतिकृति बीसीसी में लगी है। यहां शंकराचार्य की प्रतिभा भी लगाई और इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
G-20 Summit begins in Indore, representatives of more than 30 countries included
जी 20 समिट में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

श्रम और रोजगार विषय पर मंथन के लिए जी-20 कार्य समूह की बैठक बुधवार को इंदौर में हुई। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों की तीन अलग-अलग बैठकें हुईं। इनमें मंत्री समूह के लिए पेश होने वाले प्रारूप पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन

श्रम दक्षता, पलायन, नवीन रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिकों के लिए सरकारी योजना जैसे विभिन्य विषयों पर प्रतिनिधियों ने चर्चा की और अलग-अलग देशों में श्रम और रोजगार की नीतियों की खूबियों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

पहले योग सत्र हुआ
जोधपुर, गुवाहाटी और जिनेवा की बाद जी-20 के वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों के लिए पहले योग सत्र रखा गया था। सुबह 9.30 बजे से समूह चर्चा शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक अंदाज में स्वागत
आयोजन स्थल पर आए मेहमानों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। जी 20 समिट में तुर्की,यूएएस, नीदरलैंड, रूस, ब्राजील, स्पेन, जर्मनी, इजिप्ट, चीन, फ्रांस, सिंगापुर सहित अन्य देशों केे प्रतिनिधि भाग लेने इंदौर आए हैं।

पर्यटन की भी ब्रांडिंग
जी-20 समूह की बैठक में मध्य प्रदेश के पर्यटन की ब्रांडिंग भी हो रही है। आयोजन स्थल पर ओंकारेश्वर में बनने वाले एकात्मधाम की प्रतिकृति बनाई गई। यहां शंकराचार्य की प्रतिमा भी लगाई और इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों की जानकारी भी मेहमानों से साझा की गई।


महेश्वरी साड़ी और मांडना पेंटिंग के लगे स्टाॅल
बैठक स्थल पर महेश्वरी साड़ी और मांडना पेंटिंग के स्टाॅल भी लगाए गए। जहां अलग अलग डिजाइन की महेश्वरी साड़ियां रखी गईं।  लूम पर ये कैसे बनाई जाती हैं। इसका भी प्रदर्शन मेहमानों के समक्ष किया गया। बेकार सामग्री से बनी कलाकृतियां भी रखी गई। कपड़ों की चिंदियों से बनी राजवाड़ा, महात्मा गांधी, लता मंगेशकर की पेटिंग मेहमानों ने देखी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed