फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   free tea offer ayodhya ram mandir event

फ्री में चायः 11 बार राम नाम लिखो, फ्री में पियो स्पेशल चाय, सबसे पहले पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Sat, 20 Jan 2024 08:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 Jan 2024 08:37 PM IST
सार

अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां चाय के साथ, इंदौर के पलासिया चौराहे पर गूंजा जयश्री राम, चाय प्रेमियों का लगा जमावड़ा। 
 

विज्ञापन
free tea offer ayodhya ram mandir event
कैलाश विजयवर्गीय ने 11 बार जयश्रीराम लिखकर फ्री में चाय पी। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शनिवार को पलासिया चौराहे पर अलग ही नजारा देखने को मिला। आने-जाने वाले राहगिरों के साथ ही स्टूडेंट्स और महिलाओं को फ्री में चाय की चुस्की मिली। आमजनों ने चाय पीने के साथ ही जयश्रीराम का जयकारा भी इस दौरान लगाया। Ayodhya Ram Mandir अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शहरवासियों के लिए यह फ्री चाय की सौगात रखी गई है। 
विज्ञापन


पार्षद मनीष शर्मा मामा ने मोदी फ्री टी की शुरुआत की है। इसमें शहर के अलग-अलग चौराहों पर आने जाने वाले राहगीरों को फ्री में चाय पिलायी जा रही है। बशर्ते चाय फ्री में पीने से पहले उन्हें 11 बार जयश्रीराम लिखना है। आने जाने वाले राहगिरों के साथ ही स्टूडेंट्स यह चाय की चस्की का मजा ले रहे हैं। साथ ही चाय पीने के साथ जयश्री राम का जयकारा भी लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


पलासिया चौराहे पर शाम 6 बजे से यह चाय सभी राम भक्तों को नि:शुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर कैलाश विजयर्गीय सबसे पहले पहुंचे। उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी के साथ आमजनों ने जयश्री राम लिखकर चाय की चुस्की ली साथ ही एक दूसरे को अपने हाथों से चाय पिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद मनीष शर्मा मामा ने नि:शुल्क चाय पिलाने के साथ ही शहर की जनता से अपील की है कि वह 22 जनवरी को अपने-अपने घरों पर 11 दीपक रोशन कर अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां दीपावली की तर्ज पर मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed