फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fourth meeting of G-20 group on Wednesday in Indore, 150 guests will attend

Indore: जी-20 समूह की चौथी बैठक इंदौर में बुधवार को, डेढ़ सौ मेहमान होंगे शामिल

Tue, 18 Jul 2023 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 18 Jul 2023 07:27 PM IST
सार

श्रम और रोजगार पर आधारित  समिट मेें  श्रम दक्षता, नवीन रोजगार सहित अन्य विषयों पर मंथन होगा और उसकी रिपोर्ट समूह मेें शामिल देशों के साथ साझा की जाएगी, ताकि श्रम व रोजगार से जुड़ी नीतियों मेें समूह बैठक में आए बिन्दूअेां को शामिल किया जा सके।

विज्ञापन
Fourth meeting of G-20 group on Wednesday in Indore, 150 guests will attend
जी 20 देशों की बैठक बुधवार से इंदौर में होगी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जोधपुर,गुहावटी और जिनेवा की बाद जी-20 समूह के वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक इंदौर मेें बुधवार को इंदौर में होगी। इसमेे जी-20 में शामिल देेशों के अलावा 9 अन्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। 50 से ज्यादा मेेहमान मंगलवार शाम तक इंदौर पहुंचे। उनका स्वागत विमानतल पर पारंपरिक अंदाज में हुआ। मेहमानों का स्वागत मालवी पगड़ी पहनाकर किया गया। उन्होंनेे गरबा भी खेला।

विज्ञापन

श्रम और रोजगार पर आधारित इस समिट मेें दो दिन श्रम दक्षता, नवीन रोजगार सहित अन्य विषयों पर मंथन होगा और उसकी रिपोर्ट समूह मेें शामिल देशों के साथ साझा की जाएगी, ताकि श्रम व रोजगार से जुड़ी नीतियों मेें समूह बैठक में आए बिन्दूअेां को शामिल किया जा सके। ब्रिलियंट कन्वेेंशन सेंटर में होने वाली बैठक मेें तुर्की,यूएएस, नीदरलैंड, रूस, ब्राजील, स्पेन, जर्मनी, इजिप्ट, चीन, फ्रांस, सिंगापुर सहित अन्य देशों केे प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा 14 मंत्री भी बैैठक मेें भाग लेंगे।

विज्ञापन

मांडू और 56 दुकान पर भोजन

मेहमानों को मांडू और 56 दुकान पर भोजन भी कराया जाएगा। इसके अलावा हेरिटेज वाॅक के माध्यम सेे बोलिया सरकार छत्री, कृष्णपुरा छतरी, राजवाड़ा भी दिखाया जाएगा। इच्छुक हमानों उज्जैन, महेश्वर,अेांकारेश्वर की यात्रा भी कराई जाएगी।  21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश मेहमानों के लिए प्रसारित होगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि अपना प्रेजेंटेशन भी देंगे। संंमिट मेें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पांच कंपनियां तैनात

जी-20 मीटिंग में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। एक हजार से ज्यादा जवान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, एयरपोर्ट व अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगे। पांच स्पेशल कंपनियों के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 19 से लेकर 21 जुलाई तक कार्यक्रम स्थल बीसीसीा, होटल शेरेटन, होटर रेडिसन ब्लू, एयरपोर्ट पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आयोजन स्थल पर बगैर सुरक्षा जांच के किसी को प्रवेेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed