फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Former MP Kalyan Jain passed away, was ill for a long time

Indore:पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Thu, 13 Jul 2023 11:40 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Jul 2023 11:40 AM IST
सार

जैैन को इंदौर की जनता ने छठी लोकसभा मेें सांसद के रुप में दिल्ली भेजा था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का सफर पार्षद से शुरू किया था। वे 1967 में विधायक का चुनाव जीते थे। इसके अलावा वे 1962 में पार्षद बने।

विज्ञापन
Former MP Kalyan Jain passed away, was ill for a long time
पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। बुधवार रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उन्हें आईसीयू मेें भर्ती किया। सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। समाजवादी आंदोलन से जुड़े कल्याण जैन आपातकाल के बाद बने राजनीतिक मोर्चा जनता पार्टी के समय इंदौर से सांसद बने थे। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार शाम साढ़े चार बजे स्कीम नंबर 71 से पंचकुईया मुक्तीधाम जाएगी।

विज्ञापन

जैैन को इंदौर की जनता ने छठी लोकसभा मेें सांसद के रुप में दिल्ली भेजा था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का सफर पार्षद से शुरू किया था। वे 1967 में विधायक का चुनाव जीते थे। इसके अलावा वे 1962 में पार्षद बने।

विज्ञापन

मुलायम सिंह से थे आत्मीय संबंध

सांसद कल्याण जैन के समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह से आत्मीय संबंध थे। सिंह जब इंदौर आते थे तो वे कल्याण जैन के घर जाते थे और दाल बाफले का भोजन करना पसंद करते थे। कल्याण जैन के पुत्र के विवाह में वर्ष 1994 में मुलायम सिंह इंदौर आए थे। जैन समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed