फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan raised questions on Saree Walkathon

Indore News: साड़ी वॉकथान पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उठाए सवाल, कलेक्टर को लिखा पत्र

Tue, 12 Mar 2024 07:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Mar 2024 07:02 PM IST
सार

ताई ने कलेक्टर से पूछा है कि यह कार्यक्रम किसने आयोजित किया था, महिलाओं को हुई परेशानी का जिम्मेदार कौन है...
 

विज्ञापन
Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan raised questions on Saree Walkathon
सुमित्रा महाजन - फोटो : facebook/sumitramahajan

विस्तार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में साड़ी वॉकथान के दिन हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस कार्यक्रम के लिए पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कलेक्टर आशीष सिंह का पत्र लिखकर जवाब मांगा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव आने में लेट हो गए थे। इस वजह से स्टेडियम के गेट पर ताला लगाकर महिलाओं को वापस घर जाने से रोका गया था। इसी मामले पर संज्ञान लेते हुए अब ताई ने कलेक्टर आशीषसिंह से जवाब मांगा है। ताई ने कहा है कि मैं सवाल नहीं करूंगी तो कौन करेगा। मैंने सोमवार को कलेक्टर को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। इस दौरान भारी अव्यवस्था हुई और महिलाओं को काफी परेशानी हुई। इसका जिम्मेदार कौन है यह बताना जरूरी है...
विज्ञापन


ताई ने इन सवालों के जवाब मांगे
ताई ने पत्र लिखकर पूछा है कि कार्यक्रम की व्यवस्था कौन देख रहा था? इसका खर्च किसने उठाया और कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित किया गया? इसके साथ ताई ने यह भी पूछा है कि इसमें महिलाओं को क्यों रोककर रखा गया?
विज्ञापन


क्या हुआ था कार्यक्रम में
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को बुलाया गया था। मप्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी में वाक करना थी। महिलाएं दोपहर दो बजे से स्टेडियम पहुंच गईं थी और मुख्यमंत्री रात 8 बजे आए। शाम 5 बजे के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा और उन्होंने घर जाना शुरू कर दिया था। इससे स्टेडियम में मौजूद अधिकारियों ने गेट पर ताले लगा दिए थे। परेशान महिलाओं ने तालों पर पत्थर मारकर गुस्सा जाहिर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed