फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Former Home Minister Bala Bachchan said – Vikas Yatra will prove to be exit journey for BJP

Indore News: पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन बोले- विकास यात्रा भाजपा के लिए निकास यात्रा साबित होगी

Wed, 22 Feb 2023 06:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Feb 2023 06:30 PM IST
सार

पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि भाजपा सरकार की प्रदेश से निकासी के लिए विकास यात्रा हो रही है,क्योकि भाजपा विधायकों ने लोगों के कोई काम नहीं किए। जनता विकास यात्रा को काले झंडे दिखा रही है।

विज्ञापन
Former Home Minister Bala Bachchan said – Vikas Yatra will prove to be exit journey for BJP
पत्रकारवार्ता में अपनी बात रखते बाला बच्चन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के हर जिले निकाली जा रही विकास यात्रा पर कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है। बुधवार को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस के पास जो फीडबैक आया है, उससे तो यह लगता है कि भाजपा सरकार की प्रदेश से निकासी के लिए विकास यात्रा हो रही है,क्योकि भाजपा विधायकों ने लोगों के कोई काम नहीं किए।

विज्ञापन

जनता विकास यात्रा को काले झंडे दिखा रही है। जनप्रतिनिधियों को भीड़ जुटाने के लिए डांस, नाटक जैसे आयोजन करवाना पड़ रहे है। भाजपा संगठन सरकारी मशीनरी का उपयोग कर रहा है। जनता के सामने अफसरों को डांट कर उन्हें भाजपा के विधायक जलील कर रहे है।

विज्ञापन

नाथ हमारे सर्वमान्य नेता
एक सवाल के जवाब में बच्चन ने कहा कि कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। वे हमारे प्रदेशाध्यक्ष है। इस बार कांग्रेस डेढ़ सौ सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस की सरकार जनता ने बनाई थी और कमल नाथ ने २७ लाख किसानों का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बाद भाजपा ने कुछ विधायकों को खरीदकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी और किसानों का कर्ज माफ करने की योजना भी बंद कर दी। इससे किसान परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों को क्यों नहीं बुलाया
पत्रकारवार्ता में प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम से कांग्रेस नेता देंवद्र सिंह यादव की बहस हो गई है। यादव ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला अभी शहर में नहीं हुआ है तो पत्रकारवार्ता में पार्टी के विधायकों को आमंत्रित करना था। गौतम ने कहा कि मुझे इस तरह के निर्देश नहीं मिले थे। बहस बढ़ती देख बाला बच्चन ने हस्तक्षेप किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed