Indore:बिपरजाॅय तूफान के कारण इंदौर से अहमदाबाद और मुबंई की उड़ानें हुई लेट
बिपरजाॅय तूफान का असर इंदौर से संचालित होने वाली उड़ानों पर पड़ा हैै। गुजरात के मौसम के कारण उड़ानें लेट हुई। वहां का मौसम साफ होने के बाद ही इंदौर से उड़ानें रवाना हो सकी। इस कारण यात्री परेशान होते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के तटों से टकराए तूफान बिपरजाॅय के कारण मध्य प्रदेश में ज्यादा मौसमी असर नजर नहीं आया, लेकिन तूफान के कारण गुजरात की तरफ जाने वाली इंदौर की उड़ानें जरुर प्रभावित हुई। शुक्रवार सुबह अहमदाबाद से आने वाली उड़ान पौने दो घंटे देरी से आई।
बिपरजाॅय तूफान का असर इंदौर से संचालित होने वाली उड़ानों पर पड़ा हैै। गुजरात के मौसम के कारण उड़ानें लेट हुई। वहां का मौसम साफ होने के बाद ही इंदौर से उड़ानें रवाना हो सकी। इस कारण यात्री परेशान होते रहे। अहमदाबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सुबह 5.15 अहमदाबाद से रवाना होकर इंदौर आती है। यहां से अहमदाबाद के लिए वह विमान 6.45 पर रवाना होकर 7.40 बजे अहमदाबाद पहुंचता है।
अहमदाबाद में तूफान के बाद तेज हवा और बारिश के कारण विमान इंदौर के लिए तय समय पर उड़ान नहीं भर पाया। मौसम साफ होने के बाद एक घंटा देरी से विमान इंदौर पहुंचा। इंदौर से 6.45 पर रवाना होने वाला विमान 8 बजे उड़ान भर सका,क्योकि अहमदाबाद का मौसम खराब होने के कारण उड़ान की अनुमति नहीं मिल पा रही थी।
तेज हवा के बीच लैंडिंग में भी पायलेट को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम की खराबी के कारण दो दिनों में इंदौर से जुड़ी आठ उड़ानें प्रभावित हुई। गुरुवार रात 11 बजे मुबंई के लिए जाने वाला विमान भी रात एक बजे रवाना हुआ।
