फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Flight started from Indore to Gwalior and Jabalpur MP said Welcome to the cleanest city of the country

MP: इंदौर से ग्वालियर और जबलपुर के लिए उड़ान शुरू, सांसद बोले- 'देश के सबसे साफ शहर में स्वागत है' उद्घोषणा हो

Wed, 05 Oct 2022 01:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 01:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दो शहरों ग्वालियर और जबलपुर के लिए इंदौर से नई उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं। हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इंदौर से ग्वालियर और जबलपुर जाने के बाद विमान दिल्ली भी जाएगा।

विज्ञापन
Flight started from Indore to Gwalior and Jabalpur MP said  Welcome to the cleanest city of the country
इंदौर से जबलपुर और ग्वालियर के लिए हवाई सेवा फिर शुरू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से मध्यप्रदेश के दो शहरों ग्वालियर और जबलपुर के लिए नई उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं। हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। इंदौर से ग्वालियर और जबलपुर जाने के बाद विमान दिल्ली भी जाएगा। जिससे दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ान की सुविधा भी मिलेगी।।
विज्ञापन

 
टर्मिनल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली हरी झंडी दिखा कर विमान को रवाना किया। सिंधिया ने कहा कि इंदौर एयरपोर्ट से 19 शहरों के लिए सीधी उड़ान है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इंदौर हवाई सुविधाओं में और बेहतर हो।  सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में छक्का मारा है। हमारी मांग है कि जब विमान से यात्री इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे तो उद्घोषणा में कहा जाए कि देश के सबसे साफ शहर में आपका स्वागत है। कार्यक्रम में जबलपुर सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा, तुलसीराम सिलावट मौजूद थे।
विज्ञापन


लॉकडाउन में बंद हो गई थी सेवा
कोरोना काल के पहले ग्वालियर के लिए एयर इंडिया की उड़ान संचालित होती थी। जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। बाद में इंडिगो एयर लाइंस ने उड़ान शुरू की थी, लेकिन जोधपुर के लिए उड़ान शुरू करते ही ग्वालियर उड़ान को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब फिर इंदौर से ग्वालियर जुड़ गया है। ग्वालियर की यह उड़ान दिल्ली भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed