फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Five overbridges will be built in Indore, 21 bridges will reduce traffic pressure in two years

Indore:इंदौर मेें बनेंगे पांच ओवरब्रिज, दो साल में 21 ब्रिज कम करेंगे ट्रैफिक का दबाव

Thu, 22 Jun 2023 08:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Jun 2023 08:47 PM IST
सार

 बायपास पर पांच ब्रिजों का निर्माण शुरु हो चुका है। इसकेे अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण भंवरकुआ चौराहा, खजराना चौराहा, फूटीकोठ, लवकुश चौराहा सहित सात स्थानों पर ब्रिज बना रहा है। 

विज्ञापन
Five overbridges will be built in Indore, 21 bridges will reduce traffic pressure in two years
भंवरकुआ पर ब्रिज के लिए रैलिंग उखाड़े गए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आने आने वाले दो सालों में इंदौर के ट्रैफिक की सूरत बदल जाएगी। इंदौर में पांच नए रेलवे ओवरब्रिज मंजूर हुए हैं, जबकि बायपास पर भी पांच फ्लाईओवर का काम हो रहा है। केंद्र सरकार की भारतमाला योजना के अंतर्गत शहर में 4 फ्लाईओवर बन रहे हैं। शहर के व्यस्त मार्गों पर इंदौर विकास प्राधिकरण भी सात ब्रिज बना रहा है। इस तरह दो सालों के बीच 21 ब्रिज बन जाएंगे, जो शहर के ट्रैफिक की राह आसान कर देंगे।

विज्ञापन


एक समय था जब इंदौर में एक ब्रिज बनने में पांच-छह साल लग जाते थे। राजकुमार ब्रिज और केसरबाग ब्रिज ने सात साल से ज्यादा का समय बनने में लिया, लेकिन अब शहर में तेजी से ब्रिज बन रहे हैं। बायपास पर पांच ब्रिजों का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण भंवरकुआं चौराहा, खजराना चौराहा, फूटीकोठी, लवकुश चौराहा सहित सात स्थानों पर ब्रिज बना रहा है। खजराना ब्रिज के लिए पेड़ों का भी ट्रांसप्लांट किया जा चुका है। उज्जैन रोड स्थित लवकुश चौराहे पर डबल डेकर ब्रिज आकार लेगा। दस सालों में शहर में सात ब्रिज बने हैं, जबकि अब दो सालों में तिगुने ब्रिज आकार लेंगे।
विज्ञापन


सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि जल्द ही रेलवे पर पांच नए ओवरब्रिज बनेंगे और पूरे शहर में केसरबाग मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग को छोड़कर ऐसी जगह नहीं होगी, जहां रेलवे पटरी के कारण यातायात को रुकना पड़ेगा। इंदौर के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बेहद तेज गति से काम हो रहे हैं और आने वाले कुछ सालों में इंदौर की ट्रैफिक समस्या का समाधान का प्रयास किया जा रहा है । इसके लिए एक सर्वे भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed