फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Five arms smugglers from Punjab caught with 12 pistols

Indore News: 12 पिस्टल के साथ पंजाब के पांच आर्म्स तस्कर पकड़ाए, पहले भी कर चुके कई बड़े अपराध

Fri, 24 Nov 2023 07:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Nov 2023 07:18 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की और पांच तस्कर पकड़े गए, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Five arms smugglers from Punjab caught with 12 pistols
पुलिस ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर पुलिस ने पंजाब के पांच आर्म्स तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से 12 फायर आर्म्स और 5 कारतूस मिले हैं। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि पांच व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स तस्करी करने के इरादे से इनोवा कार से निकलने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर तेजाजी नगर चौराहे के पास से इन्हें पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) गुरमेल सिंह निवासी ग्राम शेरखांवाला थाना कुलघटी जिला फिरोजपुर (पंजाब),(2) जगसीर निवासी ग्राम शेरखांवाला वाल्मिकी मंदिर के पास थाना कुलघटी जिला फिरोजपुर (पंजाब), (3) प्रिंस निवासी अरफावला जिला कपुरथला (पंजाब),(4) विपन कुमार निवासी  जिला जालंधर (पंजाब) (5) अजय उर्फ चंडु निवासी लैलीवाला जिला फिरोजपुर (पंजाब)  बताया। आरोपियों की तलाशी में उनके कब्जे से 12 फायर आर्म्स और 5 कारतूस मिले। वे पुलिस को इस संबंध में कोई कागज नहीं बता सके और यह सब कहां से लाए यह भी जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पहले से कई अपराध दर्ज हैं आरोपियों पर 
पुलिस ने आरोपियों की इनोवा कार भी जप्त कर ली है। थाना क्राइम ब्रांच इंदौर ने अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया है। इसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही कर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों के विरुद्ध पहले से आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़े और धमकी देने जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed