फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fire in tire warehouse in Indore, smoke was visible from two kilometers away

Indore News: इंदौर में टायर के गोदाम में आग, दो किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुंआ

Fri, 10 Mar 2023 01:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Mar 2023 01:51 PM IST
सार

इंदौर मेें पुराने टायरों के गोडाउन मेें आग लग गई। इससे गोदाम मेें रखे सैकड़ों टायर चल गए। आग के कारण टायरों का काला धुंआ पूरे क्षेत्र में फैल गया। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। 

विज्ञापन
Fire in tire warehouse in Indore, smoke was visible from two kilometers away
इंदौर में एक टायर के गोडाउन में आग लग गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में गुरुवार सुबह टायर गोडाउन में आग लग गई। गोडाउन दूसरी मंजिल पर बना था।पहली मंजिल पर टायर मोल्डिंग का काम होता था। आग लगने के बाद गोडाउन में रखें पुराने टायरों ने आग पकड़ ली और काले धुंए के बादल दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की दमकल पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। दो से तीन टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

पंचनामा बनाए बगैर आए अफसर

फायर ब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के बाद गोडाउन मालिक की जानकारी जुटाने की कोशिश की लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।आसपास के दुकानदारों ने भी यह नहीं बताया कि गोडाउन किसका है। फायर ब्रिगेड के अफसर घटना का पंचनामा बनाए बगैर ही लौट आए। आग लगने की वजह भी उन्हें पता नहीं चली।

विज्ञापन

अवैध रूप से चलता है टायर मोल्डिंग का काम

भंवरकुआ क्षेत्र में टायर मोल्डिंग का काम होता है। बगैर अनुमति के हो रहे इस काम में पुराने टायरों को मोल्ड करते है। उससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण भी खूब होता है, लेकिन उस दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed