Indore इंदौर के क्लाथ मार्केट की दुकानों में आग, छह से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी संकरी गलियां होने के कारण मौके पर पहुंचने में ज्यादा समय लगा, हालांकि सुबह का समय था, इस कारण गलियों में वाहन नहीं खड़े थे। अन्यथा और देर लग सकती थी। आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के क्लाथ मार्केट क्षेत्र में गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकले मौके पर पहुंचती, उससे पहले एक दुकान में लगी आग ने आसपास की पांच अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग के कारण दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फायरब्रिगेड को ज्यादा धुआं होने के कारण भी परेशानी आई,क्योकि दुकानों में कपड़ा रखा होने के आग पर काबू पाने में भी काफी समय दमकलों को लगा।
आग लगने की घटना सुबह छह बजे हुई। लोगों ने जब एक दुकान से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकानदार भी मौके पर आ गए और अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। उससे पहले बिजली विभाग ने बिजली गुल कर दी।
यह खबर भी पढ़ें-1200 करोड़ खर्च, नाले से नदी नहीं बन पाई कान्ह, अब 75 करोड़ और फूंकेंगे
फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी संकरी गलियां होने के कारण मौके पर पहुंचने में ज्यादा समय लगा, हालांकि सुबह का समय था, इस कारण गलियों में वाहन नहीं खड़े थे। अन्यथा और देर लग सकती थी। आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। दुकानदार भी दुकानों में से बिना जला समान निकालते नजर आए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
