{"_id":"6423a7a8d284d18be90069d3","slug":"fire-in-rau-s-papaya-tree-hotel-passengers-trapped-in-rooms-were-evacuated-by-crane-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: राऊ की पपाया ट्री होटल में आग, कमरों में फंसे यात्रियों को क्रेन से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: राऊ की पपाया ट्री होटल में आग, कमरों में फंसे यात्रियों को क्रेन से निकाला
Wed, 29 Mar 2023 09:30 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:30 AM IST
सार
ऊंची सीढ़ियां लगाकर भी गैलरी से लोगों को होटल की उपरी मंजिल से निकाल कर जान बचाई गई। मौके पर फायर बिग्रेड की दमकलें भी पहुंची, लेकिन पानी की कमी के कारण आग बुझाने में परेशानी आई।
विज्ञापन
राऊ के पपाया ट्री होटल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के राऊ के पपाया ट्री होटल में बुधवार सुुबह आग लग गई। होटल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। लोग जान बचाने के लिए होटल की बेडशीट को बांध कर खिड़की के सहारे नीचे उतरे तो पहली व दूसरी मंजिल के लोगों को क्रेन और स्ट्रीट लाइट सुधारने वाले वाहन से निकाला गया। इस अगि्नकांड में कोई हताहत नहीं हुअा।
विज्ञापन
आग होटल की दूसरी मंजिल पर लगी, जहां पार्टियां होती है। उस वक्त होटल के २५ से ज्यादा कमरों में लोग रुके हुुए थे। आग लगने से कमरों में धुआं भर गया था और फंसे लोगों ने चिखना शुरू कर दिया था। सात मंजिला होटल में फंसे ४७लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया। अाग किस वजह से लगी। इसका खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आईआईएम के छात्रों के परिवार फंस गया था पांचवी मंजिल पर
राऊ आईआईएम में पढ़ने वाले दो छात्रों का परिवार भी होटल की पांचवी मंजिल पर रुका था॥ परिवार में ६५ वर्ष से अधिक उम्र की दो महिलाएं भी थी। जो सीढ़ी की मदद से नीचे नहीं आ पा रही थी। जब धुआं थोड़ा कम हुआ तो दो ग्रामीण युवक उन्हें बचाने के लिए पांचवी मंजिल पर गए और सुरक्षित निकाल कर लाए।
विज्ञापन
लोग कूदना चाहते थे, फायरब्रिगेड के जाल नहीं, गद्दे बिछाए
सुबह जब आग लगी तो रुम में फंसे लोगों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। चारों तरफ धुआं और आग देख कुछ लोग होटल के कमरों से कूद कर जान बचाने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन उन्हें रोका गया। फायरब्रिगेड के पास लोगों को बचाने के लिए जाल नहीं था। उन्होंने गद्दे जमीन पर बिछाए। बाद में सीढ़ी की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया।
बेडशीट से बांध कर आए नीचे
आग से बचने के लिए कुछ युवक ने बेडशीट को खिड़की से बांधा और उसे पकड़ कर दूसरी और तीसरी मंजिल तक खिड़की के सहारे आए। फिर क्रेन और सीढ़ी के सहारे यहां से सुरक्षित नीचे उतरे।
पानी खत्म हो गया तो ग्रामीण ले आए टैंकर
मौके पर फायर ब्रिगेड की दमकलें भी पहुंची, लेकिन पानी की कमी के कारण आग बुझाने में परेशानी आई। महू फायर ब्रिगेड की दमकलें भी मौके पर आ गई।टैंकरों की कमी के कारण आग बुझाने के काम प्रभावित होने लगा तो राऊ और बिजलपुर क्षेत्र के ग्रामीण अपने निजी टैंकर ले आए और आग बुझाई।
Indore News: राऊ की पपाया ट्री होटल में आग, कमरों में फंसे यात्रियों को क्रेन से निकालाhttps://t.co/hYAgp4yfsG pic.twitter.com/zt2a3zxT45
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 29, 2023
छत पर भी अवैध निर्माण
होटल की छत को भी लोहे के शेड लगाकर पैक कर दिया गया था, इस कारण लोग छत पर भी नहीं जा सके। पहली से तीसरी मंजिल तक काफी धुआं भर गया था। इस कारण कमरों में फंसे लोग सीढ़ियों से नीचे भी नहीं आ पा रहे थे। आग के कारण होटल की बिजली भी गुल हो गई थी।
सांवेर रोड की फेक्टरी में भी भी़षण आग
इसके अलावा बाणगंगा में दीपमाला ढाबे के एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग से फैक्टरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यहां लगी आग का धुआं पांच किलोमीटर तक दिखाई दे रहा था।
