फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fighting between 9th and 11th class students in St. Paul's School

Indore News: सेंटपॉल स्कूल में 9वीं और 11वीं के छात्रों में मारपीट, भाजपा पार्षद के भतीजे को सरिया मारा

Fri, 24 Nov 2023 12:05 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Nov 2023 12:05 AM IST
सार

घायल छात्र के परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, हमला करने वाले छात्रों पर दर्ज हुई एफआईआर
 

विज्ञापन
Fighting between 9th and 11th class students in St. Paul's School
उपनिरीक्षक स्वराज डाबी और भाजपा पार्षद पंखुड़ी डोसी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

9वीं और 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स के बीच हुई मारपीट का मामला थाने पहुंचा है। मारपीट में भाजपा पार्षद के भतीजे पर सरिये से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट लगी है। मामला इंदौर के लाला रामनगर स्थित सेंटपॉल हायर सेकेंडरी स्कूल का है। मारपीट में छात्रों ने बाहरी साथियों को भी बुला लिया था। परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मारपीट करने वालों के खिलाफ घायल छात्र के परिजन और स्कूल प्रबंधन ने पलासिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मारपीट में घायल एक स्टूडेंट भाजपा पार्षद पंखुड़ी डोसी का भतीजा है। एफआईआर कराने पलासिया थाने पहुंची डोसी का कहना है कि स्कूल परिसर में सुबह कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। छुट्टी होने पर आरोपी छात्र मारपीट की नियत से पहुंचे और गलतफहमी में उन्होंने मेरे भतीजे को सरिया मार दिया। उसकी आंख में गहरी चोट आई है। घटना को लेकर जब स्कूल प्रबंधन से बात की गई तो सभी ने चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन


समझाइश दे चुका था स्कूल प्रबंधन
सुबह लगभग 10.30 बजे कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। जब मामला स्कूल प्रबंधन के पास पहुंचा तो प्रबंधन ने दोनों छात्रों के परिजन को स्कूल बुलाया। छात्रों को समझाइश देकर क्लास में भेज दिया। दोपहर में जब स्कूल की छुट्टी होने वाली थी तब 11वीं के छात्र ने अपने कुछ बाहरी दोस्तों को बुला लिया और 9वीं के छात्र और उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान पार्षद का भतीजा भी घायल हो गया। बाद में हमला करने वाले छात्र वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed