फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father Varghese's wish fulfilled, cremated instead of burial in Muktidham

Indore News: फादर वर्गीस की इच्छा पूरी, दफनाने के बजाए मुक्तिधाम में किया अंतिम संस्कार

Tue, 28 Mar 2023 09:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 28 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

फादर वर्गीस सर्वधर्म समितियों से जुड़े  थे और शहर के सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहते थे। ४ मार्च को उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। उसके बाद से उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। वे राबर्ड नर्सिंग होम में भर्ती थे। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Father Varghese's wish fulfilled, cremated instead of burial in Muktidham
फादर वर्गीस की अंत्येष्टी मुक्तीधाम में की गई। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम में मंगलवार को अलग ही नजारा था। यहां एक अंत्येष्टि के दौरान प्रेयर भी हुई और श्लोक भी गूंजे। गमगीन माहौल में ईसाई समाज ने फादर वर्गीस को अंतिम विदाई दी और विद्युत शवदाहगृह में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन

इंदौर में यूनिवर्सल सॉलीडेटरी मूवमेंट के फाउंडर रहे फादर वर्गीस आलेंगाडन का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मृत्यु से पहले इच्छा जताई थी कि उन्हें मृत्यु के बाद कब्रस्तान में दफनाने के बजाए मुक्तिधाम ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाए। शहर में संभवतः यह पहला मौका है जब किसी फादर का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में हुआ।
विज्ञापन

सर्वधर्म समितियों से जुड़े थे फादर
फादर वर्गीस सर्वधर्म समितियों से जुड़े हुए थे और शहर के सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहते थे। चार मार्च को उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। उसके बाद से उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। वे रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती थे। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। केरल से उनके परिवार के लोग इंदौर पहुंचे और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगदान भी करना चाहते थे
फादर वर्गीस के परिजनों ने बताया कि वे गांधीवादी विचारों को मानते थे और कहते थे कि दूसरे धर्म की जो अच्छी परंपरा है। उसे भी मानना चाहिए। उनके पास न कोई संपत्ति थी और न बैक अकाउंट। वे कहते थे कि मरने के बाद मैं नहीं चाहता कि छह फीट जमीन का कब्जा करूं, इसलिए उन्होंने मृत्यु के बाद विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed