फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father kills eight-year-old daughter by banging her head on wall in Indore

Indore: इंदौर में पिता ने आठ साल की बेटी का सिर दीवार से ठोंककर मौत के घाट उतारा

Sat, 03 Jun 2023 09:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Jun 2023 09:48 PM IST
सार

घटना द्वारकापुरी क्षेत्र के ऋषि पैलेस की है। राकेश कोरकू नामक व्यकि्त  शाम को घर लौटा और उसकी आठ साल की बैठी संध्या से विवाद करने लगा। इस दौरान वह इतना गुस्से में आ गया कि बेटी को पीट मार डाला।  

विज्ञापन
Father kills eight-year-old daughter by banging her head on wall in Indore
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

द्वारकापुरी क्षेेत्र में एक निर्दयी पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद पिता शव को कंधे पर उठाकर ले जाने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। पिता नशे का आदि है और शाम को नशा करने ही घर आया था।

विज्ञापन


घटना द्वारकापुरी क्षेत्र के ऋषि पैलेस की है। राकेश कोरकू नामक व्यकि्त शाम को घर लौटा और उसकी आठ साल की बैठी संध्या से विवाद करने लगा। इस दौरान वह इतना गुस्से में आ गया कि बेटी को पीटने लगा। बेटी मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाती रही, लेकिन उसने पिटना बंद नहीं किया।
विज्ञापन


इस बीच उसने बेटी का सिर दीवार से ठोंक दिया।उसके सिर में चोट लगी और मासूम अचेत होकर फर्श पर गिर पड़ी। इस बीच आस पड़ोस के लोग मदद के लिए आए तो उन्होंने देखा कि संध्या फर्श पर पड़ी थी और उसके सिर से खून भी बह रहा था।उसकी सांसें भी नहीं चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हत्यारा पिता बेटी का शव कंधे पर उठाकर घर से बाहर जाने लगा। यह देख लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर पिता को गिफ्तार किया और मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राकेश ने विवाद क्यों किया। इसका कारण अभी पता नहीं चला है। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि आरोपी आए दिन परिवारजनों से विवाद करता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed