{"_id":"648ff96d87bf79d80d005c83","slug":"father-avenged-death-due-to-snake-bite-by-burning-snake-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नाग-नागिन का नहीं एक पिता का बदला, बेटी की मौत की वजह बने सांप को पकड़ा और जला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नाग-नागिन का नहीं एक पिता का बदला, बेटी की मौत की वजह बने सांप को पकड़ा और जला दिया
Mon, 19 Jun 2023 12:45 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:45 PM IST
सार
इंदौर में चार साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। उसके पिता ने इसका बदला सांप से लिया। पहले तो उसने बिल खोदकर सांप को निकाला। फिर खेत में उसे जला दिया।
विज्ञापन
Snake
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपने नाग-नागिन द्वारा बदले लिए जाने की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन अब इंदौर में बदले का अनूठा मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की मौत का बदला नाग से लिया है। सांप के काटने से चार साल की बेटी की मौत होने से गुस्साए पिता ने उसका अंतिम संस्कार किया और फिर सांप को ढूंढा और उसे पकड़कर खेत में जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
घटना इंदौर जिले के तिल्लौर गांव की है। चार साल की बच्ची अंजलि को सांप ने काट लिया था। उसे तेज बुखार आ रहा था। अंजलि के परिजनों को आशंका थी कि उसे चूहे ने काट लिया है। इसके बाद से ही उसका शरीर गरम होने लगा। परिजन उसे एमवाय अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि बच्ची को चूहे ने नहीं बल्कि किसी जहरीले जानवर ने काटा है। शरीर में जहर फैलने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन बेटी का शव लेकर गांव चले गए और बच्ची का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद पिता ने घर पहुंचते ही चूहे का बिल तलाशना शुरू किया। बिल मिला तो उसे खोद डाला। वहां ढाई फीट लंबा सांप बैठा था। पिता ने सांप को बाहर निकाला। लाठी मारकर घायल किया। फिर उसे खेत में ले गया और उसे जिंदा ही जला दिया।
विज्ञापन
माता-पिता के पास सो रही थी बेटी
परिजनों ने बताया कि बच्ची माता-पिता के पास सो रही थी। सुबह छह बजे के करीब वह रोने लगी। पिता को लगा कि वह नींद में डर गई होगी। उसने हाथ में दर्द होने की बात कही। पिता ने देखा कि उसके हाथ में लाल निशान पड़ गया था। बेटी को तेज बुखार आने लगा। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। इलाज शुरू हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई। अंजलि के परिवार में उसका दो साल का भाई रवि है। माता-पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
