फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   fashion designer businessman abhisekh gupta heart attack

Indore News: सगाई के 12 दिन बाद आया कार्डियक अरेस्ट, तुरंत इलाज मिला, ईसीजी रिपोर्ट सामान्य, फिर भी गई जान

Sat, 11 Feb 2023 10:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 Feb 2023 10:21 AM IST
सार

इस मामले में डॉक्टर भी नहीं समझ पाए कि आखिर अभिषेक को क्या हुआ, कम उम्र में उसका जाना पूरे परिवार को बड़ा सदमा दे गया
 

विज्ञापन
fashion designer businessman abhisekh gupta heart attack
अभिषेक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के फैशन कारोबारी अभिषेक गुप्ता की 30 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। अभिषेक की 12 दिन पहले ही सगाई हुई थी और मई में शादी थी। रतलाम की फैशन डिजाइन के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। 

विज्ञापन


पिता गोविंद गुप्ता के अनुसार 4 फरवरी को अभिषेक शादी की तैयारियों में व्यस्त था और कुछ देर पहले तक वह जरूरी काम निपटा रहा था। 22 जनवरी को सगाई हुई थी और 2 मई को शादी थी। 4 फरवरी के दिन भी वह सुबह 11 बजे अपनी गीता भवन स्थित फैशन एंड रेडिमेड शॉप पर काम कर रहा था। इसके बाद शाम को रोज की तरह चाय पीने के लिए दुकान से घर चला गया।
विज्ञापन


रोज की तरह उसकी मां ने पहले उसे पानी पिलाया और चाय बनाने चली गई। इसके बाद अभिषेक ने फिर से अपनी मां को तेज आवाज लगाई। मां पहुंची तो उसने कहा कि मुझे घबराहट हो रही है जल्दी अस्पताल ले चलो। मां ने तुरंत भाई को दुकान से बुलवाया और उसे अस्पताल लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने पहली ईसीजी के बाद सबकुछ नॉर्मल बताया लेकिन घबराहट कम नहीं हुई। इसके तुरंत बाद उसे आईसीयू ले गए और ऑक्सीजन लगा दी। इसके बावजूद अभिषेक की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद दो से तीन ईसीजी हुई लेकिन कुछ साफ नहीं हुआ। अंत में उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखना पड़ा। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि अभिषेक अब नहीं रहा। 


कोई बीमारी नहीं, हमेशा फिट रहा
अभिषेक हमेशा फिट रहा। परिजन के मुताबिक उसे कभी कोई बीमारी नहीं हुई। उस दिन भी सब रिपोर्ट नॉर्मल थी लेकिन क्या हुआ पता नहीं चल सका। अभिषेक के पिता गोविंद गुप्ता एमवाय अस्पताल में सेवा कार्य करते हैं और रोटी बैंक चलाते हैं। वे 69 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे के नेत्र दान भी कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed