फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Farewell & Alumni Meet vaishnav polytechnic college

Indore News: अनसुनी कहानियां और रिसर्च प्रोजेक्ट्स की रोचक जानकारियां, जब मिले पुराने दोस्त तो हुआ बहुत कुछ

Tue, 11 Feb 2025 07:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

Indore News: एलुमिनाई मीट का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इस खास मौके पर जन्मदिन और विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें 1989 से 2025 बैच तक के छात्र शामिल हुए। 

विज्ञापन
Farewell & Alumni Meet vaishnav polytechnic college
एलुमिनाई मीट का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज इंदौर के छात्रों द्वारा एलुमिनाई मीट का भव्य आयोजन होटल साउथ एवेन्यू में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के साथ ही महेंद्र जैन सर के जन्मदिन और उनके विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इस यादगार अवसर पर 1989 बैच से लेकर 2025 बैच तक के 100 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


महेंद्र जैन सर का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ और तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया। इस आयोजन में हर विद्यार्थी ने अपने अनुभव साझा किए और गुरु-शिष्य परंपरा की यादें ताजा हो गईं। 1989 बैच के महेंद्र सर के विद्यार्थी अबरार खान ने उनके द्वारा कराए गए रिसर्च प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें मुख्य रूप से "एक लाख की कार" और "ट्रैफिक सिग्नल से संबंधित प्रोजेक्ट" शामिल थे। ऐसे कई नवाचार और शोध कार्य जैन सर के मार्गदर्शन में पूरे किए गए, जिनकी जानकारी विद्यार्थियों ने साझा की।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
महेंद्र जैन सर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने कई रिसर्च प्रोजेक्ट्स और पेटेंट्स में अभूतपूर्व योगदान दिया है। न केवल शिक्षा बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी छात्रों को जागरूक किया है, विशेषकर नीम के पौधों का रोपण करने की प्रेरणा दी है, जिसके चलते उनके विद्यार्थियों द्वारा इंदौर सहित कई स्थानों पर नीम के पौधे लगाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का संचालन अबरार खान, हिमांशु, राहुल गौर, जीवन और कैलाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर वैष्णव पॉलिटेक्निक के प्रोफेसर राजीव नामदेव और मनीष भिड़े सर भी उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed