फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   famous tv actress vaishali thakkar suicide in indore

Indore: सुशांत सिंह राजपूत की एक्ट्रेस दोस्त वैशाली ठक्कर ने किया सुसाइड, इन सीरियलों में निभाया था लीड रोल

Sun, 16 Oct 2022 11:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 11:00 PM IST
सार

टीवी धारावाहिक की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। वैशाली 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बिग बॉस' जैसे कई टीवी धारावाहिकों में काम की हैं।

विज्ञापन
famous tv actress vaishali thakkar suicide in indore
वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी का है। कई साल से इंदौर में रह रहीं टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। ठक्कर स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से करियर की शुरुआत की थीं। इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था, जिससे वह बहुत फेमस हो गई थीं। अभी तक की जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

famous tv actress vaishali thakkar suicide in indore
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की दोस्त थीं ठक्कर
बताते चलें, वैशाली ठक्कर टीवी के उन सितारों में से एक थीं, जो कि सुशांत सिंह राजपूत को अच्छे से जानती थीं। सुशांत की मौत के बाद वैशाली ठक्कर ने भी आवाज उठाई थी। वैशाली ने सुशांत की मौत को मर्डर करार दिया था। वैशाली ने दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती की वजह से ही सुशांत की मौत हुई है। हालांकि, वैशाली ठक्कर उस समय ये नहीं जानती थीं कि वो भी सुशांत की तरह इतना भयावह कदम उठाने वाली हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली ठक्कर अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

 

famous tv actress vaishali thakkar suicide in indore
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
वैशाली को मिल चुका है गोल्डन पेटल अवार्ड्स...
वैशाली ठक्कर ने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। साल 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने इस टेलीविजन शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की थी। इस शो के बाद वह 'ये वादा रहा', 'ये है आशिकी', 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर', 'लाल इश्क और विष' और 'अमृत' में नजर आईं। वैशाली का सबसे पॉपुलर किरदार 'ससुराल सिमर का' का अंजलि भारद्वाज का था, जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है।

साल 2019 में वैशाली टेलीविजन शो मनमोहिनी में नजर आ रही थीं, जिसमें वह मानसी का किरदार निभाई थीं। टेलीविजन के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं। यह कोई फिल्मी कलाकारों का इस तरीके से आत्महत्या करना कोई पहला मामला नहीं है। इसस पहले भी कई कलाकारों ने किसी न किसी वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके हैं। अब देखना होगा पुलिस जांच में क्या हकीकत सामने आती है।
 

famous tv actress vaishali thakkar suicide in indore
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने एक महीने में तोड़ दी थी सगाई
पिछले साल अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी थी। एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था। वैशाली ने सुसाइड क्यों की, ये सवाल हर किसी के मन है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वैशाली के आत्महत्या करने की वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई सुराग सामने आएगा।
 

famous tv actress vaishali thakkar suicide in indore
मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस की मौत से सदमे में फैंस
वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। वैशाली के आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के तमाम फैंस और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली अब हमारे बीच नहीं रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed