फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Famous dishes of MP will be served to the guests, know what will happen in the Pravasi Sammelan

MP News: मेहमानों को परोसे जाएंगे मप्र के मशहूर व्यंजन, जानिए क्या होगा प्रवासी सम्मेलन में

Sun, 20 Nov 2022 08:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Nov 2022 08:03 AM IST
सार

सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों को उज्जैन ,महेश्वर व अन्य पर्यटन स्थलों पर घुमाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रवासी सम्मेलन की ब्रांडिंग शहर के दूसरे होटलों में भी होगी। होटल एसोसिएशनों के माध्यम से दिल्ली-मुबंई व अन्य शहरों के होटलों में पोस्टर्स लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Famous dishes of MP will be served to the guests, know what will happen in the Pravasi Sammelan
मुख्यमंत्री से मांगे 20 करोड़ - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

जनवरी के दूसरे सप्ताह में इंदौर में होने जा रहे प्रवासी सम्मेलन को प्रदेश सरकार अब तक का सबसे बड़ा इवेंट मानकर चल रही है। प्रवासी सम्मेलन अभी तक देश के दूसरे शहरों में होता था। यह पहला मौका है जब इसके लिए इंदौर को चुना गया है। इस सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के सामने प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों की ब्रांडिंग भी होगी। मालवा निमाड़ की दाल बाटी, लड्डू, भूट्टे का कीस, भोपाली बिरयानी, मावा बाटी जैसे व्यंजनों के अलावा दूसरे व्यंजनों का मेन्यू भी तैयार हो रहा है। प्रदेश के मशहूर व्यजंनों को मेन्यू में जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी कहा गया है।

विज्ञापन

22 नवंबर को प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों को देखने मुख्यमंत्री इंदौर आ रहे हैं। उससे पहले अफसरों ने एक बैठक ली। तैयारियों में शामिल विभागों को समय पर काम पूरा करने के लिए कहा गया है। सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों को उज्जैन, महेश्वर व अन्य पर्यटन स्थलों पर घुमाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रवासी सम्मेलन की ब्रांडिंग शहर के दूसरे होटलों में भी होगी। होटल एसोसिएशनों के माध्यम से दिल्ली-मुबंई व अन्य शहरों के होटलों में पोस्टर्स लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

तीन प्रदर्शनियां लगेगी
प्रवासी सम्मेलन के बाद इन्वेस्टर्स समिट भी होगी। आयोजन स्थल पर तीन प्रदर्शनियां लगेंगी। एक प्रदर्शनी प्रदेश के उद्योगों में बनने वाले उत्पादों की होगी, जबकि दूसरी प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश की खासियतों की ब्रांडिंग होगी। तीसरी प्रदर्शनी केंद्र सरकार के विभाग लगा रहे है, जो प्रवासी सम्मेलन की उपलब्धियों से जुड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की तैयारियों के लिए मांगे 20 करोड़
प्रवासी सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल के आसपास के हिस्सों में नगर निगम विकास कार्य कर रहा है। एयरपोर्ट से लेकर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की सड़क का पेचवर्क, चौराहों को सुंदर बनाने व शहर के पुरातत्व महत्व के स्थलों पर रोशनी करने जैसे कई काम नगर निगम कर रहा है। शनिवार को मंत्री तुलसी सिलावट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले और सम्मेलन की तैयारियों के लिए 20 करोड़ रुपये नगर निगम को देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed