फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Engineering student jumps from college roof for girlfriend love

पागल प्रेमः गर्लफ्रेंड के पैर पकड़कर रोया, नहीं मानी तो कॉलेज की छत से कूद गया इंजीनियरिंग का छात्र

Thu, 09 May 2024 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 09 May 2024 10:10 PM IST
सार

इंदौर के एक निजी कॉलेज में छात्र ने सुसाइड करने का प्रयास किया। हाथ पैर टूट गए, गंभीर हालत में चल रहा इलाज।

विज्ञापन
Engineering student jumps from college roof for girlfriend love
प्रेम प्रसंग में छत से कूदा छात्र। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एक निजी कॉलेज में छात्र ने सुसाइड करने का प्रयास किया। उसका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था और वह उसे मना रहा था। वह नहीं मानी तो उसने कालेज की तीन मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इसमें युवक के हाथ पैर टूट गए लेकिन वह बच गया। हादसे के बाद कॉलेज स्टूडेंट मौके पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर उसे अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक युवक का नाम विवेक भार्गव (22) है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना लसूड़िया इलाके में स्थित एक कॉलेज की है। 
विज्ञापन

कालेज में गर्लफ्रेंड से हो गई थी लड़ाई
पुलिस ने बताया कि विवेक भार्गव बी. टेक फर्स्ट ईयर के सेकेंड सेमेस्टर में पड़ता है। विवेक के मित्रों ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। कालेज में विवेक और उसकी छात्रा दोस्त की फर्स्ट ब्लॉक के वॉटर कूलर के सामने लड़ाई हो गई। इसके बाद विवेक छात्रा के पैर पकड़ते हुए रोने लगा। थोड़ी देर बाद छात्रा लैब चली गई और विवेक लाइब्रेरी चला गया। इसके कुछ देर बाद उसने बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विवेक के बयान लेगी पुलिस
पुलिस विवेक के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद विवेक के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। विवेक का इलाज चल रहा है और परिजन को मामले की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed