फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Engineer riding a car was killed for a minor issue of crossing the road, the killers had come to the shop to

Indore: सड़क पार करने की मामूली बात पर कार सवार इंजीनियर की हत्या, हत्यारे दुकान पर शराब लेने आए थे

Thu, 17 Aug 2023 10:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Aug 2023 10:05 AM IST
सार

रात को धार रोड से गुजरते वक्त कार के नजदीक से दोपहिया वाहन निकाले पर अतुल ने युवकों को टोका तो उन्होंने चाकू से सीने व पेट पर वार कर दिया और भाग गए। धीरेंद्र अपने दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गहरे घाव के कारण ज्यादा खून बह गया था।

विज्ञापन
Engineer riding a car was killed for a minor issue of crossing the road, the killers had come to the shop to
मृतक विकास जैन - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर में मामूली विवाद में हत्याएं आम अपराध की तरह हो गई है। दो दिन में तीन हत्याएं हो चुकी है। चंदन नगर क्षेत्र में कार के सामने आए दोपहिया वाहन सवारों ने चाकू मार पर सीविल इंजीनियर को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी नाइट्रावेट का नशा करने के आदि है। हत्या भी चंदन नगर क्षेत्र की शराब दुकान के सामने हुई। हत्यारे दुकान पर शराब लेने आए थे और सड़क पार कर रहे थे और उनका दोपहिया वाहन कार से टकराते टकराते बचा था।

विज्ञापन

चंदन नगर क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर एक कार सवार युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है । मृतक का नाम अतुल जैन है। अतुल अपने दोस्त के साथ कार में सवार था। शराब दुकान से एक्टिवा सवार दो युवक शराब लेकर निकले थे जिसने रोड क्रास करने को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा की एक्टिवा सवार दोनो युवकों ने अतुल पर चाकू से हमला कर दिया । जिसमे अतुल की मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । ये एक ही सप्ताह में दूसरी ऐसी वारदात है। 13 अगस्त को कनाडिया क्षेत्र में भी कार सवार युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त से मिलने गए थे अतुल

अतुल द्वारकापुरी में रहते थे। वे अपने दोस्त धीरेंद्र पांचाल के साथ एमआर-10 पर रहने वाले दोस्त निखिल से मिलने गए थे। वे वहां से लौट रहे थे। कार धीरेंद्र चला रहा था। रात को धार रोड से गुजरते वक्त कार के नजदीक से दोपहिया वाहन निकाले पर अतुल ने युवकों को टोका तो उन्होंने चाकू से सीने व पेट पर वार कर दिया और भाग गए। धीरेंद्र अपने दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गहरे घाव के कारण ज्यादा खून बह गया था। जिससे विकास की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed