{"_id":"64b6b246c9734077c7091a85","slug":"engineer-dies-after-falling-from-the-roof-of-under-construction-library-of-holkar-college-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: होलकर काॅलेज की निर्माणाधीन लाइब्रेरी की छत से गिरकर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: होलकर काॅलेज की निर्माणाधीन लाइब्रेरी की छत से गिरकर इंजीनियर की मौत
Tue, 18 Jul 2023 09:09 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:09 PM IST
सार
भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य सुरेश सिलावट ने बताया कि मनीष ही ठेकदार था और वह शाम को बिल्डिंग से गिर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के होलकर काॅलेज की निर्माणाधीन लाइब्रेरी से गिरने से इंजीनियर की मौत हो गई। काॅलेज की वर्षों पुरानी लाइब्रेरी के शेेड को बदलने का काम काॅलेज प्रबंधन ने ठेके पर दे रखा था। मनीष झरने ने यह काम ठेके पर लिया था और वह खुद इंजीनियर भी था।
विज्ञापन
शाम को वह तीसरी मंजिल पर खड़ा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। काम कर रहे श्रमिकों ने देखा और काॅलेज स्टाॅफ को सूचना दी। मनीष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उपरी मंजिल से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य सुरेश सिलावट ने बताया कि मनीष ही ठेकदार था और वह शाम को बिल्डिंग से गिर गया था।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं थे। गिरने वाले इंजीनियर ने सुरक्षा हेलमेट भी नहीं पहनी थी और न ही तीसरी मंजिल पर सुरक्षा जाली लगी थी। यदि सुरक्षा का ध्यान रखा जाता तो इंजीनियर की जान बच सकती थी।
