फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Election Results 2023: MLA Shekhawat said – BJP getting so many seats in the state is an accident of democracy

Election Results 2023:विधायक शेखावत बोले-प्रदेश मेें इतनी सीटें भाजपा को मिलना लोकतंत्र की दुर्घटना है

Thu, 07 Dec 2023 03:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 07 Dec 2023 03:01 PM IST
सार

बदनावर सीट से खुद की जीत के बारे में शेखावत ने कहा कि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने छवि जनता के बीच खराब हो चुकी है। उन्होंने अपने आसपास अहंकार का पिरामिड बना लिया। क्षेत्र में उनका आंतक था।

विज्ञापन
Election Results 2023: MLA Shekhawat said – BJP getting so many seats in the state is an accident of democracy
विधायक भंवर सिंह शेखावत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़े भंवर सिंह शेखावत ने बदनावर सीट से उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को हरा दिया। शेखावत ने कहा कि उन्हें अपनी जीत पर तो भरोसा था, लेकिन कांग्रेस को इतनी कम सीटें मिलने की उम्मीद नहीं थी। शेखावत ने चर्चा में कहा कि इतनी ज्यादा सीटें भाजपा को मिलना लोकतंत्र में दुर्घटना के समान है। इस पर मंथन जरूरी है। जनता को सोचना चाहिए कि मजबूत विपक्ष भी लोकतंत्र में जरूरी होता है, ताकि सत्ता पाने वाले निरंकुश न हो जाएं।

विज्ञापन


पूर्व भाजपा नेता व अब कांग्रेस विधायक शेखावत ने कहा कि सीटें कम ज्यादा हर पार्टी की होती रही हैं। जब हम जनसंघ में हुआ करते थे तो 25-30 सीटें बड़ी मुश्किल से आ पाती थीं। कई बार इस तरह के हालात बन जाते हैं, लेकिन लोकतंत्र में दूसरा इंजन न रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ जाएगा। जनता को भी समझना चाहिए कि यदि विपक्ष के रूप में कोई चौकीदार नहीं होता तो फिर जीतने वाले राजनीतिक दल अपनी मनमानी करेंगे। भ्रष्टचार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


बदनावर सीट से खुद की जीत के बारे में शेखावत ने कहा कि राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने छवि जनता के बीच खराब हो चुकी है। उन्होंने अपने आसपास अहंकार का पिरामिड बना लिया। क्षेत्र में उनका आतंक था। हमने सिर्फ उनका आतंक खत्म किया और जनता को स्वतंत्र माहौल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधों का फायदा लेकर करेंगे विकास
शेखावत ने क्षेत्र के विकास के बारे में कहा कि वे सालों तक भाजपा में रहे हैं। उस पार्टी के नेतागणों से भी उनके संबंध हैं। अधिकारीवर्ग भी मुझे जानता है। क्षेत्र के काम कराने में कोई परेशानी नहीं होने देंगे। शेखावत ने कहा कि भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट हर जगह काम नहीं करता। भाजपा को क्या साउथ में माइक्रो मैनेजमेंट करने से किसी ने रोका? लेकिन वहां जीत नहीं पाती है। ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईवीएम को दूसरे देश नहीं अपना रहे हैं, क्योंकि जो मशीनें मनुष्य ने बनाई है। उसमें गड़बड़ हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed