{"_id":"64005b188da7566e3f07e6c3","slug":"elderly-peeping-from-the-balcony-died-due-to-fall-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बालकनी से झांक रहे बुजुर्ग की गिरने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बालकनी से झांक रहे बुजुर्ग की गिरने से हो गई मौत
Thu, 02 Mar 2023 02:26 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:26 PM IST
सार
इंदौर में अपनी ही घर की दूसरी मंजिल से गिरने से एक व्यकि्त की मौत हो गई। वे कुल्ला करते समय नीचे झांक रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर की दूसरी मंजिल की बालकनी से कुल्ला करते समय नीचे देखने पर एक बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वे 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। वे 76 साल के थे।
विज्ञापन
घटना तुकोगंज क्षेत्र की है। यहां रहने वाले रामनारायण पिता गेंदालाल गोमे अपने बेटे और उनके परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा छोटा बेटा और उसका परिवार था। एक बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वे कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे। पेट की परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। घर में वे दूसरी मंजिल पर रहते थे। वे सुबह पानी का कुल्ला करते हुए घर की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़े हुए थे। इसी दौरान नीचे देखने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल जमीन पर गिर पड़े। पड़ोसी ने उन्हें गिरते हुए देखा तो परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद रामनारायण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नहीं सुलझी युवती की सिर कटी लाश की गुत्थी
उधर, इंदौर जिले के सिमरोल क्षेत्र स्थित भेरुघाट में 15 दिन पहले युवती की सिर कटी लाश मिलने की गुत्थी अभी तक पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पुुलिस ने करीब 30 साल की युवती का शव बरामद किया था, लेकिन उसका सिर नहीं था। अभी तक पुलिस शव की शिनाख्त भी नहीं कर पाई है। उसका सिर भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
